Love Sonia Trailer: मानव तस्करी पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' का ट्रेलर रिलीज, देह व्यापार का दिखा काला सच
बाल तस्करी पर आधारित 'लव सोनिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म मानव तस्करी और देह व्यापार पर आधारित हैं
नई दिल्ली:
मानव तस्करी और देह व्यापार पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तबरेज नूरानी की 'लव सोनिया' 17 वर्षीय लड़की की कहानी है, जो अपनी बहन को भारत, हांगकांग और लॉस एंजेलिस में मानव तस्करी के जंजाल से बचाने के लिए जोखिम लेती है। यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी इस फिल्म ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म पुरस्कार भी जीता।
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक बाप अपनी बेटी को बेच देता है। इसके बाद उसकी बहन उसकी खोज में निकल पड़ती है। इस सफर में वो भारत से लेकर विदेश तक पहुंच जाती है, जहां उसे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
फिल्म राजकुमार राव लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को निकालने वाले शख्स के किरदार में दिखें। वहीं मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर निगेटिव रोल निभाते नजर आएं। 'मसान' अभिनेत्री ने प्रोस्टिटयूट का किरदार निभाया है।
फिल्म का ट्रेलर काफी चौंकाने वाला है, जहां देह व्यापार और मानव तस्करी का एक भयानक रूप दिखता है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी फिल्म सराही गई है। अभिनेता मनोज वाजपेयी के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर फिल्म देखने के बाद दो-तीन घंटे तक कुछ बोल नहीं पाई थीं। ऐसा प्रभाव है इस फिल्म का।
ये भी पढ़ें: अपने कपड़ो से हमेशा विवादों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा आज मना रही है 45वां जन्मदिन, जानें उनकी खास बातें
तबरेज नूरानी निर्देशित 'लव सोनिया' में मनोज वाजपेयी, मृणाल ठाकुर, फ्रीडा पिंटो, अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई तमहान्कर खास भूमिकाओं में हैं।
(इनपुट आईएएनएस से)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा