'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना आउट, 'तू थोड़ी देर.'. में श्रद्धा ने पूरा किया अर्जुन का सपना!
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।
मुंबई:
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना थोड़ी देर आउट हो गया है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। साथ ही पाकिस्तानी सिंगर फरहान सईद ने भी श्रेया का साथ दिया है।
रिया सोमानी यानि श्रद्धा कपूर गाने की शुरुआत में माधव यानि अर्जुन कपूर से पूछती हैं कि तुम्हारा सपना क्या है? इस पर अर्जुन कहते हैं, हम चाहते हैं कोई खूबसूरत लड़की हमारे लिए भी गाना गाए। इसके बाद श्रद्धा अपने माधव के लिए थोड़ी देर गाना गाती हैं।
ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' की टीम के साथ दुबई में हुआ बुरा बर्ताव, निर्माता ने एयरलाइंस पर लगाया रेसिस्ट होने का आरोप
'जल बैंड' के प्रमुख सिंगर हैं फरहाद सईद
पाकिस्तानी सिंगर फरहाद सईद पाक के मशहूर बैंड 'जल' के मुख्य सिंगर है। जल बैंड ने ही फेमस सॉन्ग 'जुदा होके भी..तू मुझमे कहीं बाकी है' कंपोज किया था। 'तू थोड़ी देर' गाने का यह गाना दूसरा वर्जन है।
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। चेतन की किताब 'फाइव प्वॉइंट समवन' अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस में भी शामिल हो गई है। यानी अब डीयू के स्टूडेंट्स चेतन भगत की किताब को क्लास में भी पढ़ सकेंगे। यह फिल्म 19 मई को 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भारत में 1600 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
बिहारी बोलते नज़र आएंगे अर्जुन
'हाफ गर्लफ्रेंड' नॉवेल बिहार के एक हिंदी भाषी लड़के की भावनाओं और भाषा को लेकर संघर्ष के बारे में है, जो एक अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज में दाखिला लेता है। वह बड़े परिवार की अंग्रेजी बोलने वाली अमीर दिल्ली की लड़की से प्रेम करने लगता है।
यहां देखें वीडियो:
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार