First Look: अमिताभ और ऋषि पहली बार इस फिल्म में नजर आएगें बाप-बेटे
कभी दोस्त की भूमिका में नजर आएं अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अपनी अगली फिल्म में बाप बेटे का किरदार निभाने वाले है।
नई दिल्ली:
कभी दोस्त की भूमिका में नजर आएं अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अपनी अगली फिल्म में बाप बेटे का किरदार निभाने वाले है। जानकार थोड़ी सी हैरानी होती है, पर उनके फर्स्टलुक को देखकर आपको प्यार हो जाएगा।
फिल्म एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर अमिताभ और ऋषि कपूर की अगली फिल्म '102 नॉटआउट' में दोनों के फर्स्टलुक की तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में अमिताभ फिल्म में 102 साल होंगे और ऋषि की उम्र 75 साल होगी। तस्वीर में अमिताभ ने लंबी सी सफेद रंग की दाढ़ी बना रखी है, तो ऋषि कपूर गुस्से से भरे नजर आ रहे है।
Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor reunite after almost 3 decades for director Umesh Shukla's #102NotOut... Filming commences in Mumbai... pic.twitter.com/hnaTnpZm1f
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 19, 2017
इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान दे रहे हैं। ये फिल्म सौम्या जोशी के गुजराती नाटक पर अधारित है। नाटक का नाम भी 102 नॉटआउट ही है। दोनों पहली बार गुजराती कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं।
बता दें कि दोनों 26 साल बाद एक साथ नजर आने वाले है। दोनो आखिरी बार 1991 में फिल्म अजूबा में साथ आए थे। हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्वीट कर जानकारी दी थी, दोनों एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी