दीपिका पादुकोण फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट से बाहर
मेलिसा मैक्कार्थी, मिला कुनिस और एमा वॉटसन इस सूची में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।
लॉस एंजेलिस:
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फोर्ब्स पत्रिका की 2017 में दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची से बाहर हो गई हैं। लिस्ट में इस साल हॉलीवुड अभिनेत्री एमा स्टोन टॉप पर हैं।
दीपिका 2016 की सूची में 10वें स्थान पर थीं और 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज' से हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद वह इस साल सूची में जगह बनाने में नाकाम रही हैं।
ये भी पढ़ें: ... एक बार फिर ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा
स्टोन (28) ने फिल्म 'ला ला लैंड' से 2.6 करोड़ डॉलर कमाए। 2.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन दूसरे स्थान पर रहीं।
अब तक 1.26 अरब डॉलर की कमाई के साथ फिल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के इस साल की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनने के बाद एमा वॉटसन इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गई हैं।
लॉरेंस 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ इस बार मामले में पिछड़कर तीसरे पायदान पर आ गईं। यह 2016 की उनकी कमाई से करीब आधा है।
मेलिसा मैक्कार्थी, मिला कुनिस और एमा वॉटसन इस सूची में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें