'बादशाहो' का ट्रेलर रिलीज, देखें अजय देवगन और इमरान हाशमी का दमदार एक्शन
इसके अलावा अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के रोमांटिक सीन्स भी हैं। यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है।
मुंबई:
अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल की फिल्म बादशाहो का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में एक सीन होगा, जिसमें इंदिरा गांधी ने जयपुर की महारानी गायत्री देवी के खजाने को जब्त करने के लिए उनके महल में फौज भेजी थी। लेकिन ट्रेलर में इस घटना से जुड़ा कोई सीन नहीं है। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। उन्होंने मूवी को वास्तविक घटना पर न बनाकर इसे फिक्शनाइज करने की कोशिश की है।
फिल्म के तीनों एक्टर्स दमदार एक्शन सीन कर रहे हैं। ट्रेलर में उड़ती हुई कारें और बहुत सारे फाइटिंग सीन्स हैं। वहीं अजय और इमरान वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के सात साल बाद किसी फिल्म में एक साथ एक्शन सीन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: आमिर के बाद अब यह सेलिब्रिटी हुई स्वाइन फ्लू की शिकार
इसके अलावा अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के रोमांटिक सीन्स भी हैं। फिल्म में इलियाना महारानी का किरदार निभा रही हैं। वहीं ईशा गुप्ता भी बंदूकबाजी करती नजर आ रही हैं। यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
ये भी पढ़ें: जयराम बोले, कांग्रेस में गंभीर संकट, नहीं बदले तो अप्रासंगिक हो जाएंगे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें