विशाल भारद्वाज की अगली मूवी में एक बार फिर साथ दिखेंगे पीकू स्टार्स दीपिका और इरफ़ान
दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी ने फिल्म पीकू में लाखों करोड़ों दिलों पर ऐसा जादू किया था। जिसके बाद ये जोड़ी एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी लेकिन इस बार यह जोड़ी आपको कुछ अलग अंदाज में दिखेगी।
नई दिल्ली:
दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी ने फिल्म पीकू में लाखों करोड़ों दिलों पर जादू किया था। जिसके बाद ये जोड़ी एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी लेकिन इस बार यह जोड़ी आपको कुछ अलग अंदाज में दिखेगी।
विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म में दोनों साथ नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा कि किसी फिल्म के लिए दीपिका और विशाल साथ आए है। इस फिल्म में इरफान एक लोकल गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में दीपिका सपना दीदी के किरदार में नजर आने वाली है।
और पढ़ें: 'राब्ता' में राजकुमार राव निभा रहे हैं 324 साल के बुज़ुर्ग का रोल, ऐसे नज़र आएंगे अभिनेता
जानी मानी डॉन राहिमा खान उर्फ सपना दीदी के किरदार में दीपिका को देखना दिलचस्प होगा। सपना दीदी ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए शारजाह में एक क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद के खिलाफ साजिश रची थी लेकिन दुर्भाग्यवश अपने द्वारा रचे गए साजिश को वह अंजाम ना दे पाई और दाउद को उसकी योजनाओं की जैसे ही हवा लगी उसने सपना को मौत के घाट उतार दिया।
फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद विशाल ने ही लिखा है। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु होने की संभावना है। फिल्म ‘रुस्तम’ और ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ की निर्माता प्रेरणा ने कहा कि हाँ ये सच है कि हम विशालजी के साथ एक फिल्म बना रहे है। वह देश के शानदार निर्देशकों में से एक है।
और पढ़ें: धनुष को हाई कोर्ट ने दी राहत, कथित 'माता-पिता' का दावा खारिज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक