फिर बदली 'मनमर्जियां' की रिलीज डेट, अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल आएंगे नजर
अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी 'मनमर्जियां' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। यह मूवी अब तय समय से पहले रिलीज होगी।
मुंबई:
अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी 'मनमर्जियां' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। यह मूवी अब तय समय से एक हफ्ते पहले रिलीज होगी।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मनमर्जियां' पहले 21 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म एक हफ्ते पहले यानि 14 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'
ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की इस फिल्म में 8 साल बाद साथ नजर आयेंगे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
#Manmarziyaan gets a new release date... Was slated for release on 21 Sept 2018... Will now release one week earlier: 14 Sept 2018... Stars Abhishek Bachchan, Taapsee Pannu and Vicky Kaushal... Directed by Anurag Kashyap... Eros International and Aanand L Rai presentation. pic.twitter.com/OjTK4RRanE
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 27, 2018
'मनमर्जियां' को इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय प्रेसेंट कर रहे हैं, जबकि डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं।
अभिषेक बच्चन करीब 2 साल बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। वह इसके पहले साल 2016 में 'हाउसफुल 3' में दिखे थे। वहीं, तापसी पन्नू की 'दिल जंगली' 8 मार्च 2018 को रिलीज हुई है। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
विक्की कौशल की बात करें तो वह हाल ही में 'संजू' फिल्म में नजर आए। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
ये भी पढ़ें: भारत में 4 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी संक्रमण से पीड़ित
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें