logo-image

मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' 28 जुलाई को होगी रिलीज, 1975 की इमरजेंसी पर आधारित है फिल्म

फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, तोता रॉय चौधरी, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Updated on: 27 May 2017, 07:56 PM

मुंबई:

महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'इंदु सरकार' की रिलीज डेट आ गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुर भंडारकर ने खुद इसकी जानकारी दी है।

'इंदु सरकार' 28 जुलाई को रिलीज होगी। 'पेज थ्री' के निर्देशक भंडारकार ने एक एजेंसी को कहा, 'फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है और यह 28 जुलाई को रिलीज होगी।'

इमरजेंसी पर आधारित है फिल्म

फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, तोता रॉय चौधरी, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 1975 की इमर्जेंसी पर आधारित फिल्म है। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था। यह आपातकाल 21 महीनों तक चला था।

ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी में एकता कपूर का खुलासा, फिल्में फ्लॉप होने पर खो चुकी थीं आत्मविश्वास

नील नितिन मुकेश निभाएंगे रोल

हाल ही में ये भी खबरें थी कि नील नितिन मुकेश इसमें संजय गांधी का रोल निभाएंगे। फिल्म की कुछ शुरुआती झलकों से यह भी पता चलता है कि इसमें कीर्ति देश की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और नील नितिन मुकेश इस फिल्म में संजय गांधी से प्रेरित भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें: श्रुति हासन ने कहा- शादी से पहले मां बनने में कोई हर्ज नहीं

कई हिट फिल्में बना चुके हैं मधुर

मधुर भंडारकर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। पेज थ्री, फैशन,चांदनी बार, हीरोइन, कॉरपोरेट, कलैंडर गर्ल जैसी फिल्में दी हैं। एक बार फिर से वह दर्शकों के लिए 'इंदु सरकार' लेकर आ रहे हैं, जो कि देश की सबसे बड़ी घटना से जुड़ी हुई है।

(IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: रमजान: जानिए, क्यों रखते है रोजे और रमादान से जुड़ी मान्यताएं