Karnataka Election Results: कर्नाटक विधायक दल की बैठक रविवार को करेगी कांग्रेस, मुख्यमंत्री पद पर फैसला संभव
Karnataka Election Results 2023 : कांग्रेस रविवार को कर्नाटक में अपने नवनिर्वाचित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक करेगी, जिसमें विचार-विमर्श किया जाएगा और अपना नया नेता चुना जाएगा.
नई दिल्ली:
Karnataka Election Results 2023 : कांग्रेस रविवार को कर्नाटक में अपने नवनिर्वाचित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक करेगी, जिसमें विचार-विमर्श किया जाएगा और अपना नया नेता चुना जाएगा. नतीजे आने के बाद शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि पार्टी रविवार को शाम साढ़े पांच बजे विधायक दल की बैठक करने जा रही है. उन्होंने कहा, व्यक्ति पूजा की कोई गुंजाइश नहीं है. पार्टी सर्वोच्च है. यह सिद्दारमैया या शिवकुमार की जीत नहीं है. यह वह परिणाम है जो भारत को एकजुट करेगा. प्रेस मीट में मौजूद निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने कहा कि यह सात करोड़ कन्नडिगों की जीत है, न कि केवल कांग्रेस की. उन्होंने कहा, जब भी भाजपा और (जद-एस नेता एच.डी.) कुमारस्वामी ने राज्य में शासन किया, उनके लिए स्थिर सरकार देना संभव नहीं था.. लोगों ने बदलाव लाने का फैसला किया है.
यह खबर भी पढ़ें- UP Nagar Nigam Chunav Results 2023: UP में शहरों की सत्ता पर BJP काबिज, 17 के 17 निगमों पर कब्जा
मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में इस बात पर सहमति बनेगी कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे. बैठक में पार्टी आलाकमान के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों ने बताया कि पार्टी सरकार में उपमुख्यमंत्री के दो से तीन पद सृजित करने पर विचार कर रही है. नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के लिए बेंगलुरु के दो शीर्ष निजी होटलों में कमरे बुक किए गए हैं और उन्हें शनिवार रात तक राज्य की राजधानी पहुंचने को कहा गया है.
यह खबर भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस पर बरसी बजरंगबली की कृपा, बीजेपी के गढ़ में सेंधमारी
कर्नाटक चुनाव के नतीजे से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए देखते रहे www.newsnationtv.com
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के बाद राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के बाद राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा। pic.twitter.com/oAk8fXkmU5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे।#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/cfsFQQolI2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित किया कि 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत'। लोगों ने दिखा दिया है कि कर्नाटक में केवल मोहब्बत की दुकान खुलेगी, नफरत की दुकान पर उन्होंने ताला लगा दिया.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी.
भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप… pic.twitter.com/2GsxEUGMLd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य पार्टी प्रमुख डी.के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य पार्टी प्रमुख डी.के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/ccyiFVnKKX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
आज का दिन एक ऐतिहासिक अवसर है। कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है। कर्नाटक ने न केवल लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए, लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, बेंगलुरु pic.twitter.com/b1CrYqxvHU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।" pic.twitter.com/XKAGHSQs2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है. कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है.
कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है। pic.twitter.com/pUY7qgW2cX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा सीट से जीतने के बाद प्रमाण पत्र लिया. कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर वोटों की गिनती चल रही है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के आंकड़ों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर खिसक गई है
#WATCH कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा सीट से जीतने के बाद प्रमाण पत्र लिया।#KarnatakaElectionResults
(वीडियो: कर्नाटक कांग्रेस) pic.twitter.com/SLHyNtIGRp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक की जनता का जो निर्णय है हम उसको स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे.
#WATCH कर्नाटक की जनता का जो निर्णय है हम उसको स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई pic.twitter.com/xx4m9MvcYk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का भव्य स्वागत किया.
#WATCH कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार का भव्य स्वागत किया।#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/NKKkfB9SAC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
ECI के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 36 सीटों पर हासिल कर ली है, जबकि 101 सीटों पर आगे चल रही है. भारतीय जनता पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और पार्टी 45 सीटों पर आगे चल रही है.
#KarnatakaElectionResults | Election tally so far: As per ECI data, Congress at 137 as it leads in 101 seats and wins 36 seats. BJP leading in 45 seats, wins 17 seats.#KarnatakaPolls https://t.co/aJjZ7Hursc pic.twitter.com/hTiY0rrgR4
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक की चित्तपुर सीट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे जीत गए हैं.
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है. कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे.
#WATCH कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली
#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/7aAEfWYLQ4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं. कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई. हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी. कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है.
सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली #KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/QMJIafhtwm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को बधाई. गरीबों की शक्ति ने अमीरों को हरा दिया. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में पार्टी की शानदार जीत पर कहा कि हमने सामूहिक नेतृत्व में यह चुनाव जीता और नतीजे मिले.
#WATCH | We won this election under collective leadership and got results, says Congress President Mallikarjun Kharge on the party's resounding victory in Karnataka. pic.twitter.com/6Cl94NKIGc
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है. 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है. हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे. हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं.
हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं: कर्नाटक के पूर्व… pic.twitter.com/v11UoTRbaV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने भाई और सांसद डीके सुरेश के साथ, उन्होंने सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.
Bengaluru | Karnataka Congress president DK Shivakumar along with his brother & member of Parliament, DK Suresh on the party's big win in Karnataka pic.twitter.com/3jC4b1e7Jc
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और 126 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है और 60 सीटों पर आगे है, जबकि जेडी (एस) 22 सीटों पर आगे है.
#KarnatakaElectionResults2023 | Election tally so far: Congress wins 8 seats, leads in 126 seats. BJP wins 4 seats, leads in 60 seats while JD(S) leads in 22 seats.#KarnatakaResults pic.twitter.com/AAJxpuoRQz
— ANI (@ANI) May 13, 2023
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि BJP की हार ये बताती है कि लोगों ने नकार दिया. पैसे का इस्तेमाल किया लेकिन हार गए. गोवा में भी उनका बहुमत ना होते हुए सत्ता अपने हाथ में लिया. बीजेपी तोड़फोड़ की कोशिश करती है. बीजेपी से कांग्रेस दो गुना ज्यादा सीट से आगे है, इसका मुख्य कारण सत्ता का गैर इस्तेमाल कर रही थी लोगों ने नकार दिया. कांग्रेस को बधाई...
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली में कहा कि मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया... इससे साबित हो गया है सत्ताधारी नहीं आम जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी.
मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया...इससे साबित हो गया है सत्ताधारी नहीं आम जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी,… pic.twitter.com/YwMXnbPCLK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कांग्रेस नेता हरिप्रसाद बी.के. ने कहा कि नड्डा बोल दिया कि भाजपा को वोट नहीं दिया तो कोई केंद्रीय कार्यक्रम नहीं मिलेगा. केंद्रीय कार्यक्रम के लिए हम टैक्स देते हैं. टैक्स के मामले में हमारा राज्य तीसरे स्थान है. हम यूपी, बिहार नहीं हैं.
#WATCH नड्डा बोल दिया कि भाजपा को वोट नहीं दिया तो कोई केंद्रीय कार्यक्रम नहीं मिलेगा। केंद्रीय कार्यक्रम के लिए हम टैक्स देते हैं। टैक्स के मामले में हमारा राज्य तीसरे स्थान है। हम यूपी, बिहार नहीं हैं: कांग्रेस नेता हरिप्रसाद बी.के., बेंगलुरु pic.twitter.com/a3pcoKQqOO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे.... मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.
इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे.... मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया pic.twitter.com/FAfniLCOx2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
मैसूर में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया.
#WATCH मैसूर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/21DYtlz0r9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
बोम्मई ने मानी हार, कहा- लोकसभा चुनाव में वापसी करूंगा
CM बोम्मई ने मानी हार, कहा- लोकसभा चुनाव में और मजबूती से वापसी करूंगा
K'taka Polls: CM Bommai concedes defeat, says will come back stronger in Lok Sabha elections
Read @ANI Story | https://t.co/9Azeg6rZ3k#KarnatakaElectionResults #BJP #Congress #Karnataka #JDS #Bommai pic.twitter.com/6bje9C3A43
— ANI Digital (@ani_digital) May 13, 2023
डीके शिवकुमार ने कार्यकताओं का अभिभवादन किया
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया क्योंकि कर्नाटक चुनाव परिणामों में पार्टी भाजपा से आगे निकल गई थी.</p
#WATCH | Karnataka Congress President DK Shivakumar greets party workers gathered outside his residence in Bengaluru as the party surges ahead of BJP in Karnataka election results pic.twitter.com/aIN4qyMjqm
— ANI (@ANI) May 13, 2023
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है. हमने अपनी हार स्वीकार की है. हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें.
#WATCH लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, बेंगलुरु#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/3bCiyTxZAW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
चल्लकेरे निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस जीती. कर्नाटक में कांग्रेस 128 सीटों पर आगे है. बीजेपी 67 सीटों पर और जनता दल (सेक्युलर) 22 सीटों पर आगे चल रही है.
Congress wins in Challakere constituency, leads in 128 seats in Karnataka
BJP ahead in 67 seats and Janata Dal (Secular) leading in 22 constituencies pic.twitter.com/mPOjg3mKOY
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे.
#WATCH सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई, हावेरी #KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/Z3a48EYnMB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है. कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है। #KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/dR4jcEoBjC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक सरकार में मंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा कि जगदीश शेट्टार की हार शुरू से ही निश्चित थी. इस समय जनमत कांग्रेस के पक्ष में जाता देख बहुत हैरानी हो रही है. हमने कर्नाटक में अच्छा काम किया है. मतगणना जारी है, अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा.
#WATCH जगदीश शेट्टार की हार शुरू से ही निश्चित थी। इस समय जनमत कांग्रेस के पक्ष में जाता देख बहुत हैरानी हो रही है। हमने कर्नाटक में अच्छा काम किया है। मतगणना जारी है, अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा: कर्नाटक सरकार में मंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण, बेंगलुरु#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/EJ6crqQf5L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,
कांग्रेस - 117
बीजेपी - 75
जेडीएस- 25
अन्य - 5
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया. कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है. आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन… pic.twitter.com/DWOOQieU60
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं. मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है... बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई.
#WATCH कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है...बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/MOGvL3VhIe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे पार्टी बनकर सामने आ रही है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. अब कांग्रेस के विधायक दलों की बैठक कल यानी रविवार को होगी.
पार्टी के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हमने बताया कि अगर पीएम मोदी आते हैं तो कुछ भी काम नहीं करेंगे और देखिए ऐसा हुआ है। हम 120 सीटों पर आगे चल रहे हैं. जैसा कि हमें उम्मीद थी कि हमें बहुमत मिलेगा.
#WATCH | "We told that even if PM Modi comes nothing will work and see that has happened. We are leading in 120 seats. As we expected we will get the majority": Congress leader Siddaramaiah as party crosses majority mark in #KaranatakaElectionResults pic.twitter.com/Hb415vhuWq
— ANI (@ANI) May 13, 2023
ईसीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 42.93% वोट शेयर, बीजेपी को 36.17% वोट शेयर और जेडीएस को 12.97% वोट शेयर मिला है.
#KarnatakaElectionResults2023 | As per the latest ECI data, Congress gets 42.93% vote share, BJP gets 36.17% vote share while JDS receives 12.97% vote share. pic.twitter.com/GBDa0LntqB
— ANI (@ANI) May 13, 2023
सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों के रुझान घोषित. कांग्रेस 119 सीटों पर, बीजेपी 72 सीटों पर और जेडीएस 25 सीटों पर आगे चल रही है.
#KaranatakaElectionResults | Trends of all the 224 Assembly constituencies declared; Congress surges ahead in 119 seats, BJP in 72 seats and JDS in 25 seats. pic.twitter.com/AJ7K6b2IIF
— ANI (@ANI) May 13, 2023
चुनाव आयोग, कर्नाटक - 223/224
कांग्रेस - 120
बीजेपी - 69
जेडीएस- 26
अन्य - 5
#KarnatakaElectionResults2023 | Congress leading in 120 constituencies, BJP ahead in 69 seats while JD(S) leads in 26 seats & Independent- 5 pic.twitter.com/L6p3ijcPUz
— ANI (@ANI) May 13, 2023
चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक की 224 सीटों में 223 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. कांग्रेस 117 सीटों पर, बीजेपी 71 सीटों पर, जेडीएस 28 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आ रहे रुझानों के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर मिठाई बांटी जा रही है.
#WATCH | Sweets being distributed outside Bengaluru residence of Karnataka Congress chief DK Shivakumar as the Congress crosses the halfway mark in #KarnatakaElectionResults2023. pic.twitter.com/SXtOXxjsIc
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कहना है कि कांग्रेस के पास बहुमत है. हमारी प्रचंड जीत होगी.
#WATCH | #KarnatakaElectionResults | Congress leader Sachin Pilot says, "Congress has the majority. We will have a thumping victory. The slogan of "40% commission government" given by us, was accepted by the public. It was a major issue raised by us to defeat BJP. People accepted… pic.twitter.com/qg8gfkSSWD
— ANI (@ANI) May 13, 2023
चुनाव आयोग के रुझानों के आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है. कांग्रेस 115 सीटों पर, बीजेपी 73 सीटों और जेडीएस 29 सीटों पर आगे है.
#KarnatakaPolls | As per the ECI, Congress crosses the halfway mark in early trends, leads in 115 constituencies, BJP ahead in 73 seats while JDS leads in 29 seats.#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/s2sMx1L4JS
— ANI (@ANI) May 13, 2023
गाजियाबाद के मुरादनगर नगर पालिका में बीएसपी प्रत्याशी आगे है. कानपुर के तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी महापौर प्रत्याशी आगे है. बीजेपी की प्रमिला पांडे को 8884 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी वंदना वाजपेयी को 5413 वोट मिले हैं.
EC के आंकड़ों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के करीब पहुंची. कांग्रेस 112, बीजेपी 73 और जेडीएस 27 सीटों पर आगे है.
ईसीआई के अनुसार, हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के महेश तेंगिंकाई आगे हैं, कांग्रेस के जगदीश शेट्टार पीछे हैं. कांग्रेस-110, बीजेपी-74, जेडी (एस)-25
Karnataka election results | BJP's Mahesh Tenginkai leads, Congress's Jagadish Shettar trails in the Hubli-Dharwad Central Assembly constituency, as per ECI.
Congress-110, BJP-74, JD(S)-25 pic.twitter.com/9PfQNDARq7
— ANI (@ANI) May 13, 2023
चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 217 सीटों का रुझान सामने आए हैं. कांग्रेस 112 सीटों पर, बीजेपी 73 सीटों पर आगे है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है. पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया.
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/hJuAXCMfa9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बेंगलुरु के श्री बसवेश्वर उमा महेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने श्री बसवेश्वर उमा महेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/tVvXI3ghty
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक चुनाव में 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 209 के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 112 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 71 सीटों पर और जद (एस) 23 सीटों पर आगे है.
Karnataka elections | Congress inches towards the halfway mark of 112, leads in 110 constituencies while BJP leads in 71 seats and JD(S) in 23, as per trends for 209 of 224 Assembly constituencies.#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/9tApdBlMzd
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, जेडीएस 29 सीटों पर और अन्य 05 सीटों पर आगे है.
224 विधानसभा सीटों में से 186 के रुझानों के अनुसार कांग्रेस- 95, बीजेपी- 64, जेडी (एस)- 22 सीटों पर आगे है...
#KarnatakaElectionsresults | Congress - 95, BJP -64, JD(S) - 22 as per trends for 186 of 224 Assembly constituencies pic.twitter.com/LbQc8pFcRa
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं.
#KarnatakaElectionResults2023 | Karnataka CM and BJP leader Basavaraj Bommai is leading from the Shiggaon Assembly seat.
— ANI (@ANI) May 13, 2023
बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी के बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं.
#KarnatakaElectionResults2023 | BS Yediyurappa's son & BJP's BY Vijayendra leading from Shikaripura assembly seat.
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व की सराहना की और 95 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाया. बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यालय की तस्वीर...
#WATCH | Karnataka Congress workers hail party leadership as they celebrate the party's lead in 95 Assembly constituencies
Visuals from Congress office in Bengaluru pic.twitter.com/wHETDrMVuz
— ANI (@ANI) May 13, 2023
ईसीआई के अनुसार, कांग्रेस 82 सीटों पर, बीजेपी 52 सीटों पर जबकि जेडीएस 16 सीटों पर आगे चल रही है.
#KarnatakaElectionResults2023 | As per ECI, Congress leads in 82 seats, BJP in 52 seats while the JDS is leading in 16 seats. #KarnatakaPolls pic.twitter.com/sL4RFJUYJ6
— ANI (@ANI) May 13, 2023
हरदोई नगर पालिका की पोस्टल बैलेट खुलना शुरू हुए. भाजपा के मधुर मिश्रा आगे..
बीजेपी -49
एसपी - 27
बसपा - 05
आप - 02
अनूप - 02
इनवैलिड -01
दिल्ली में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं।#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/soLJuq3S42
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के सभी विधायक बेंगलुरु शिफ्ट किए जाएंगे. सभी जोन के इंचार्ज को अलर्ट किया गया है. विशेष विमान और चॉपर रेडी है. नतीजे आते ही सभी को बेंगलुरु में शिफ्ट किया जाएगा.
बैंगलोर में मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई है.
चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार
कांग्रेस 44
बीजेपी 23
जेडीएस -7
ईसीआई के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस 44 सीटों पर, बीजेपी 23 सीटों पर जबकि जेडीएस 07 सीटों पर आगे है.
Karnataka Election Results: As per ECI, Congress takes the lead in 44 seats, BJP in 23 seats while JDS leads in 07 seats.#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/bFP4AfpZjN
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि बीजेपी 88 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, जेडीएस की 21 सीटों पर बढ़त है.
सुबह 9 बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 6 सीटों पर जबकि बीजेपी 5 सीटों पर आगे है.
#KarnatakaElectionResults2023 | As per EC, Congress is ahead in 6 seats while BJP is ahead in 5 seats as of 9 am. pic.twitter.com/MpAV071Cpe
— ANI (@ANI) May 13, 2023
भटकल और बेंगलुरू दक्षिण में भाजपा आगे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में चामराजनगर और चामराजपेट विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे चल रही है.
#KarnatakaElectionResults2023 | BJP leads in Bhatkal and Bengaluru South; Congress leading in Chamarajanagar and Chamrajpet Assembly constituencies, in initial trends as per Election Commission pic.twitter.com/4AEqCDLknX
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के शुरुआती रुझानों पर बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा, "फिलहाल, यह गर्दन से गर्दन तक की लड़ाई लगती है लेकिन हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे.
#KarnatakaPolls | "As of now, it seems to be a neck-to-neck fight but we will be able to form the govt": BJP spokesperson Syed Zafar Islam on initial trends in #KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/8OCAiggPZD
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. भटकल सीट पर भाजपा आगे चल रही है. चामराजनगर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भटकल सीट पर भाजपा आगे चल रही है। चामराजनगर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। #KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/mUr7M0z9zg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम 130 सीटों को पार करेंगे और कर्नाटक में एक स्थिर सरकार बनाएंगे. कर्नाटक के लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, वे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलना चाहते हैं.
हमें विश्वास है कि हम 130 सीटों को पार करेंगे और कर्नाटक में एक स्थिर सरकार बनाएंगे। कर्नाटक के लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, वे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलना चाहते हैं: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद, बंगलुरु#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/nNUFFTvALj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 96 सीटों पर बीजेपी की बढ़त है. वहीं, जेडीएस का काफी खराब प्रदर्शन नजर आ रहा है.
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता (सिद्धारमैया) को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा. पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था, इस बार भी अगर वे CM बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा, इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए.
#WATCH एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता(सिद्धारमैया) को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था, इस बार भी अगर वे CM बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा, इसलिए राज्य के हित… pic.twitter.com/oocTa8H2xY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शुरुआती रुझानों में पहली बार कांग्रेस आगे हो गई है. कांग्रेस ने 108 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी 98 सीटों पर आगे है. वहीं, जेडीएस 13 सीटों और अन्य 03 सीटों पर आगे है.
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. बीजेपी 99 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस 90 सीटों और जेडीएस 15 सीटों पर आगे है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होते ही हासन के एक स्ट्रांगरूम की तस्वीर...
#WATCH | Visuals from a strongroom in Hassan as counting of votes begins for #KarnatakaPolls. pic.twitter.com/vxNnhgGlRD
— ANI (@ANI) May 13, 2023
हुबली में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है.
#WATCH | Postal ballots to be counted first as counting of votes in Karnataka Assembly elections begins in Hubballi pic.twitter.com/BQ7tzIFZU5
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू होते ही सीएम बसवराज बोम्मई ने हुबली में हनुमान मंदिर में पूजा की.
#WATCH | As counting of votes begins for #KarnatakaPolls, CM Basavaraj Bommai visits Hanuman temple in Hubballi. pic.twitter.com/isXkxoa79D
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के लिए आज का दिन बड़ा है क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं.
कर्नाटक के लिए आज का दिन बड़ा है क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, हुबली… pic.twitter.com/mtlOx5tynU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मंगलुरु में एक मतगणना केंद्र का दृश्य.
#WATCH | Counting of votes begins in all 224 Karnataka Assembly constituencies. Visuals of a counting centre in Mangaluru.#KarnatakaPolls pic.twitter.com/MEPrvGDRbh
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू. 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Counting of votes begins in all 224 Karnataka Assembly constituencies; 2,615 candidates in the fray#KarnatakaAssemblyElection2023 #KarnatakaPolls pic.twitter.com/remUaeAHTa
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे. हम आश्वस्त हैं और सभी सर्वेक्षणों ने भी कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है
हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे। हम आश्वस्त हैं और सभी सर्वेक्षणों ने भी कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया यतींद्र सिद्धारमैया, मैसूर… pic.twitter.com/7okwtu4DlK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में स्थित सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला जा रहा है.
#WATCH | Secure strong room established at Bengaluru's Mount Carmel College being opened ahead of counting of votes in Karnataka Assembly elections pic.twitter.com/8BK6N4rqgD
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए हवन किया.
#WATCH दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए हवन किया।
(दृष्य AICC कार्यालय के बाहर के हैं।) pic.twitter.com/0JkIrnJbSh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मुझसे अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया है. मेरी कोई मांग नहीं है, मैं एक छोटी पार्टी हूं. अगले 2-3 घंटे में यह साफ हो जाएगा. एग्जिट पोल बताते हैं कि दोनों राष्ट्रीय दल बड़े पैमाने पर स्कोर करेंगे. एग्जिट पोल ने जद (एस) को 30-32 सीटें दी हैं. मैं एक छोटी सी पार्टी हूं, मेरे लिए कोई मांग नहीं है...मैं अच्छे विकास की उम्मीद कर रहा हूं.
#WATCH | "No one has contacted me till now. There is no demand for me, I am a small party" says JD(S) leader HD Kumaraswamy, ahead of Karnataka election results. pic.twitter.com/0Mkbqdd7Tr
— ANI (@ANI) May 13, 2023
Karnataka | In the next 2-3 hours, it will become clear. Exit polls show that the two national parties will score in a big way. The exit polls have given 30-32 seats to JD(S). I am a small party, there is no demand for me...I am hoping for a good development: JD(S) leader HD… pic.twitter.com/T6VxwEpm9G
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक में आज किंग कौन? उससे पहले कांग्रेस दफ्तर में काउंटिंग शुरू होने से पहले जश्न का माहौल है. ढोल नगाड़े मंगाए गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से नाच रहे हैं. 8 बजे से कर्नाटक में काउंटिंग शुरू होगी.
कांग्रेस नेता सलीम अहमद का कहना है कि कांग्रेस एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
Bengaluru | "Congress will form the government once again with a majority. We are confident about this. The public of Karnataka is looking for a change, they were fed up with this present govt," says Congress leader Saleem Ahmed pic.twitter.com/bAXS0Jz4Ts
— ANI (@ANI) May 13, 2023
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आज हुबली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा.
Security outside Karnataka CM Basavaraj Bommai's residence in Hubballi, ahead of Assembly election results today pic.twitter.com/kjbpN77lsr
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक में गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर, कालाबुरगी में स्थित मतगणना केंद्र पर पुलिस सुरक्षा, नौ सीटों पर हुए वोटों की गिनती यहां होगी.
Karnataka | Police security at the counting centre set up in Gulbarga University campus, Kalaburagi
The counting of votes polled in nine constituencies
will be done here pic.twitter.com/bZaD0deDIz
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बेंगलुरु में माउंट कार्मेल कॉलेज और सेंट जोसेफ कॉलेज के मतगणना केंद्रों की तस्वीरें सामने आई हैं.
#KarnatakaElectionResults | Security arrangements tightened ahead of counting of votes for the 224 seats in the Karnataka Legislative Assembly elections held on May 10.
Visuals from Mount Carmel College and St. Joseph's College counting centres in Bengaluru. pic.twitter.com/m8DNikK6Jd
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है. चुनावी नतीजों का रुझान 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा. इस बार सूबे में किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला हो जाएगा.
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इस बार 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं.
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस बार 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं।#KarnatakaElectionResults
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
कर्नाटक के 36 केंद्रों में 224 सीटों की मतगणना होगी. पहले बैलेट पेपर और फिर ईवीएम मशीन की गिनती शुरू होगी.
जगदीश शेट्टार ने कहा कि कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनेगी. गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है.
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं. अभी नतीजों का इंतजार कीजिए.
#WATCH हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। अभी नतीजों का इंतजार कीजिए: कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, बेंगलुरु#KarnatakaAssemblyElections2023 pic.twitter.com/TTGZVfpXtL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2023
कर्नाटक में BJP बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगी
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत पर आश्वस्त दिखे.उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि कल कर्नाटक में भाजपा बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगी.अब तक 1985 के बाद कोई राजनीतिक दल लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाया है. दूसरा यह कि भाजपा ने कर्नाटक में अब तक अपने दम पर 113 का आंकड़ा पार नहीं किया है. इस बार भाजपा 113 का आंकड़ा पार कर रही है। हमें किसी के समर्थन का सवाल ही नहीं उठता.
#WATCH | I am very confident tomorrow Karnataka BJP is going to break two jinx. One, after 1985, a political party has not come back to power again twice in succession and second that BJP Karnataka has not crossed 113 on our own till now. We are very confident when BJP is… pic.twitter.com/3YwWgwQaPf
— ANI (@ANI) May 12, 2023
चुनाव आयोग ने कांग्रेस की आपत्तियों को किया खारिज
कर्नाटक चुनाव में ईवीएम को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने कर्नाटक में उपयोग होने वाली ईवीएम के बारे में कांग्रेस की आपत्तियों को खारिज कर दिया है. उसका कहना है कि सभी ईवीएम का उपयोग पहली बार किया गया है. कांग्रेस का कहना है कि इन ईवीएम का उपयोग दक्षिण अफ्रीका में पहले भी किया जा चुका है. इसे चुनाव आयोग ने गलत ठहराया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
-
KKR vs DC Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी कोलकाता की पिच
मनोरंजन
-
Gurucharan Singh Missing: लापता होने से पहले शादी करने वाले थे मिस्टर सोढ़ी, फैमिली ने दिया ये अपडेट
-
Irrfan Khan Death Anniversary: अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शेयर की थी दिल की इच्छा
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी