महाराष्ट्र के पीएम हैं देवेंद्र फड़नवीस, उल्हासनगर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार का सामान्य ज्ञान, देखें Video
उल्हासनगर विधानसभा (Ulhasnagar Assembly Seat) सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुमार आयलानी का सामान्य ज्ञान सुनकर सिर पीट लेंगे आप
उल्हासनगर:
दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का भले ही डंका बज रहा हो, देश के बच्चे-बच्चे को और किसी का नाम भले ही नहीं मालूम पर वह मोदी को जरूर जानता है. किसी भी बच्चे से पूछ कर देखिए कि मोदी कौन हैं? वह तपाक से बोलेगा, भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister) . यही नहीं वह इतना भी बता देगा कि वो पहले चाय बेचते थे. लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) की उल्हासनगर विधानसभा (Ulhasnagar Assembly Seat) सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुमार आयलानी को नहीं पता कि देश का प्रधानमंत्री (Prime Minister) कौन है. टिकट मिलने की खुशी में वो महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम देवेंद्र फड़नवीस को देश का ' महाराष्ट्र (Maharashtra) का पीएम' बता रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः किसके पास सत्ता की चाबी, विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र या मराठवाड़ा?
बता दें उल्हासनगर के चार बार विधायक रह चुके सुरेश उर्फ पप्पू कालानी को हराकर बीजेपी के कुमार आयलानी 2009 में जीते थे, लेकिन 2014 में मोदी लहर के बावजूद यह सीट कालानी परिवार की ज्योति कालानी ने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़कर बीजेपी से वापस जीत ली थी. हालांकि जीत सिर्फ 1800 मतों से हुई थी.
उल्हासनगर विधानसभा सीट पर पिछले 5 चुनावों का लेखा-जोखा
विधानसभा चुनाव | जीते | वोट | हारे | वोट |
2014 | ज्योति पप्पू कालानी (NCP) | 43760 | एलियानी कुमार (BJP) | 41897 |
2009 | कुमार उत्तमचंद एलियानी (BJP) | 45257 | कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल (IND) | 37719 |
2004 | कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल (RPI(A)) | 77668 | कुमार उत्तमचंद एलियानी (BJP) | 55397 |
1999 | कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल (NVPP) | 63931 | सीतलदास खूबचंद हरचंदानी (BJP) | 29618 |
1995 | कलानी सुरेश (पप्पू) बुधरमल (IND) | 90479 | मीरापुरी टेकचंद थानवास (BJP) | 35145 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें