क्लीन इलेक्शन फंडिंग की दिशा में काम कर रही सरकार: जेटली
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार साफ सुथरी राजनीतिक फंडिंग प्रणाली विकसित करने की दिशा में सक्रियता से काम कर रही है।
highlights
- क्लीन इलेक्शन फंडिंग की दिशा में काम कर रही केंद्र सरकार
- जेटली ने कहा कि पिछले 70 वर्षो में भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक फंडिंग 'अज्ञात धन' से होती रही है
नई दिल्ली:
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार साफ सुथरी राजनीतिक फंडिंग प्रणाली विकसित करने की दिशा में सक्रियता से काम कर रही है।
जेटली ने यहां वित्त मंत्रालय की ओर से आयोजित दिल्ली इकॉनोमिक्स कॉन्क्लेव 2017 में कहा, 'जब हम इस विषय पर विचार करते हैं कि राजनीतिक प्रणाली में धन कैसे पहुंचे तो हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में यह स्वच्छ धन हो। हम इसके लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।'
जेटली ने कहा कि पिछले 70 वर्षो में भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक फंडिंग 'अज्ञात धन' से होती रही है। वित्तमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू किए जाने से यह लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, 'प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करदाता आधार के विस्तार से डिजिटीकरण के बढ़ने के संकेत पहले ही दिखाई देने लगे हैं।'
GST इफेक्ट: शुरुआती 15 दिनों में सरकार की आमदनी 11 फीसदी बढ़ी
सम्मेलन में सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री थरमन षन्मुगरत्नम भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भारत में जीएसटी लागू होना केवल आर्थिक ही नहीं, राजनीतिक परिदृश्य में भी प्रभावशाली है।
थरमन ने कहा, ' अर्थशास्त्र के लिए राजनीतिक समर्थन मिलना प्रभावशाली है। भारत में छिपे धन और भ्रष्टाचार से जिस प्रकार निपटा जा रहा है, वह प्रभावशाली है।'
उन्होंने कहा कि विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में समान चुनौतियां होती हैं, केवल फर्क इतना है कि भारत की चुनौतियों का पैमाना ज्यादा बड़ा है। उन्होंने कहा, 'चुनौतियां समान होती हैं। भारत एकमात्र लोकतंत्र नहीं है, जिसमें छिपे हुए धन की समस्या है।'
अरुण जेटली ने कहा, केंद्र सरकार वित्त वर्ष को जनवरी से दिसंबर करने पर कर रही है विचार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी