सफदरगंज में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक चलेगी ओपीडी, डॉक्टर्स ने जताई दबाव बढ़ने की चिंता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफदरगंज अस्पताल के आउट पेशेंट डिपार्टमेंट को दिन में 12 घंटे चलाने की पायलट परियोजना को शुरू किया।
नई दिल्ली:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफदरगंज अस्पताल के आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) को दिन में 12 घंटे चलाने की पायलट परियोजना को शुरू किया। हालांकि रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने इस परियोजना को शुरू करने से पहले नए डॉक्टर्स की भर्ती की मांग की है।
फिलहाल, सफदरगंज समेत ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक ओपीडी चलते है। जिसमें डायबिटीज जैसी बीमारियों का ऑपेरशन होता है।
इस नए प्रस्ताव के तहत, अब ओपीडी सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, 'इस कदम का उद्देश्य रोगियों को समय रहते चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।'
उन्होंने कहा कि सफदरगंज में इस परियोजना के सफलतापूर्वक प्रभावी होने के बाद इसे अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा।
हालांकि सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने कहा कि इस कदम से उन पर अधिक दबाव पैदा होगा।
एक रेजीडेंट डॉक्टर ने कहा, 'हम प्रस्ताव के खिलाफ नहीं हैं लेकिन प्रशासन को 12 घंटे की ओपीडी सेवा प्रदान करने के लिए जनशक्ति बढ़ाने की जरूरत है। डॉक्टरों की कमी है और वे पहले से ही बहुत अधिक तनाव के तहत काम करते हैं। समय बढ़ाकर केवल उन पर और दबाव डाला जाएगा। अधिक डॉक्टरों की भर्ती की जानी चाहिए।'
फिलहाल, सफदरजंग अस्पताल के सभी विभागों के मेडिकल अधीक्षक को अपना फीडबैक देने और प्रस्तावित विस्तारित ओपीडी घंटों के दौरान काम करने के लिए रणनीतियों को पेश करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में इन 5 प्रोबायोटिक्स आहारों को खाने में जरूर करे शामिल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी