'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी विकास को मिली जमानत
फिल्म 'दंगल' की एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में कथित छेड़छाड़ में आरोपी युवक को बुधवार को मुंबई कोर्ट ने 25 हजार रुपये के निजि मुचलके पर जमानत दे दी है।
New Delhi:
फिल्म 'दंगल' की एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में कथित छेड़छाड़ में आरोपी शख्स को बुधवार को मुंबई कोर्ट ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
पुलिस ने आरोपी विकास सचदेवा को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 13 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
बता दें कि एक्ट्रेस जायरा वसीम का एक इंस्टाग्राम वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रोती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने छेड़छाड़ होने की बात की है और अपने सहयात्री पर यह आरोप लगाया था।
जायरा ने शख्स के पैर के स्नैपशॉट के साथ पोस्ट किया था कि, वह किसी तरह इससे बच निकली। शख्स का पैर जायरा की सीट के आर्मरेस्ट पर है।
और पढ़ें: 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने फ्लाइट में छेड़छाड़ का लगाया आरोप, विस्तारा एयरलांइस करेगी जांच
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री ने वीडियो में कहा था कि, 'रोशनी कम थी इसलिए स्थिति और बिगड़ गई। यह 5-10 मिनट तक और जारी रहा। उसने मेरे कंधे पर अपने पैर रगड़ने जारी रखे और अपने पैर मेरी पीठ और गर्दन पर फिराता रहा।'
इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। सभी सेलेब्रिटी जायरा के पक्ष में उतर आए थे। वहीं बीच में आरोपी विकास की पत्नी और सहयात्री ने विकास का पक्ष लिया था और जायरा के वीडियो को पब्लिकसिटी स्टंट बताया था।
और पढ़ें: जायरा छेड़छाड़ मामला में आरोपी विकास सचदेवा 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा