UP: सगी बहनों ने यौन शोषण से तंग आकर छोड़ा स्कूल, पुलिस को बताई दर्दनाक दास्तां
छात्राओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल से आने के समय एक युवक उनके साथ यौन शोषण करता है। मामला पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की दो छात्राओं ने कथित रूप से बार-बार यौन शोषण के चलते स्कूल छोड़ दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल से आने के समय एक युवक उनके साथ यौन शोषण करता है। मामला पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही छात्राएं सगी बहनें हैं। वह सिंभाल्का गांव के स्कूल में पढ़ने जाती हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उन्हें स्कूल के रास्ते में कई बार छेड़छाड़ की है।
सर्किल पुलिस ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही छात्राएं नाबालिग हैं, उनके माता-पिता ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटियों ने लगातार हो रहे यौन शोषण से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुधीर कुमार (22) नाम के आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
और पढ़ें: कसौली महिला अफसर हत्या केस: 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया आरोपी
और पढ़ें: नाबालिग के साथ गैंगरेप और परिवार के सामने जिंदा जलाने के मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!