दिल्ली: कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार
राजधानी के व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की।
नई दिल्ली:
राजधानी के व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। घटना महिला के कार्यालय की छत की है। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने कहा, 'घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब महिला इमारत की छत पर गई थी (जहां वह काम करती है)..वहीं आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके सामने हस्तमैथुन किया।'
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता इनलिगुआ लैंग्वेज स्कूल में काम करती है। वह छत पर बैठा थी कि तभी वहां लगभग 25 साल की उम्र का व्यक्ति आया। वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था जिसने उसे असहज किया और गुस्सा दिलाया। जैसे ही उसने दूर जाने की कोशिश की, आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
और पढ़ेंः कोलकाता में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, घरवालों के प्रदर्शन के बाद दो शिक्षक गिरफ्तार
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और हस्तमैथुन किया।
उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर इमारत में लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आ गए।
महिला सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान करने में नाकाम रही। फुटेज में एक आदमी तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया।
कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
और पढ़ेंः उत्तर प्रदेश : बलिया में दहेज के लिए हत्या मामले में पति समेत 3 को आजीवन कारावास
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी