logo-image
Live

Ind Vs SL: पहले दिन का खेल खत्म, भारत श्रीलंका से 194 रन पीछे

कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारत और श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को जीत हासिल करते हुए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करना चाहेंगे।

Updated on: 24 Nov 2017, 04:38 PM

नागपुर:

भारतीय गेंदबाजों ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर समेट दी। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा को तीन-तीन सफलता मिली।

श्रीलंका की तरफ से कप्तान दिनेश चंडीमल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। दिमुथ करुणारत्ने ने 51 रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाज शुरू से ही मेहमानों पर हावी रहे। उन्होंने श्रीलंका को पहले सत्र में बांधे रखा और 27 ओवरों में सिर्फ 47 रन ही बनाने दिए साथ ही दो विकेट भी हासिल किए। 

श्रीलंका ने हालांकि दूसरे सत्र में रनगति बढ़ाई और अपने स्कोर में 104 रनों का इजाफा किया। इस सत्र में भी उसने दो विकेट खोए। दिन के तीसरे सत्र में वह 54 रन ही और जोड़ स

भारत Vs श्रीलंका का लाइव स्कोर यहां देखें

LIVE UPDATES:

#पहले दिन का खेल खत्म, भारत श्रीलंका से 194 रन पीछे

# भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल आउट

# श्रीलंका ने पहली पारी में 205 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अश्विन ने लिए।भारत की पारी शुरू हो गई है।

#श्रीलंका पहली पारी में 205 रन पर ऑल-आउट, रविचंद्रन अश्विन ने लिए 4 विकेट

#79 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका का नौवा विकेट गिरा। इशांत शर्मा ने लकमल को 17 रन पर आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 205 रन 9 विकेट के नुकसान पर।

#श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। दिनेश चांडीमल आउट

#श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, दासुन शनाका आउट

# 68 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 68 ओवर के बाद श्रीलंका ने 174 रन बनाए हैं। श्रीलंका ने अपने 6 विकेट खो दिए हैं। इस वक्त क्रीज पर दिनेश चांडीमल 54 रन बना कर खेल रहे हैं। उनके साथ दिलरुवान परेरा 9 रन बानकतर खेल रहे हैं।

59 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 151/4

52 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 122/4

श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, करुणारत्ने 51 रन बनाकर आउट

47 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 112/3, करुणारत्ने का अर्धशतक पूरा।

# चंडीमल और करुणारत्ने के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी।

40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 84/3

# 31 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 62/3

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, मैथ्यूज 10 रन बनाकर आउट

# 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 44/2

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, थिरिमन्ने 9 रन बनाकर आउट 

# 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 33/1

# 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/1

# श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ईशांत शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गए

# मोहम्मद शामी की जगह ईशांत शर्मा, शिखर धवन की जगह मुरली विजय और भुवनेश्वर कुमार की जगह रोहित शर्मा टीम में शामिल।

# श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, रोहित शर्माचेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा

श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमल और लाहिरु गमागे