शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक नीचे
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.37 अंकों की गिरावट के साथ 35,474.51 पर और निफ्टी 107.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,656.20 पर बंद हुआ.
नई दिल्ली:
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.37 अंकों की गिरावट के साथ 35,474.51 पर और निफ्टी 107.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,656.20 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.11 अंकों की गिरावट के साथ 35,730.77 पर खुला और 300.37 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 35,474.51 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,731.67 के ऊपरी और 35,416.18 के निचले स्तर को छुआ.
सेंसेक्स के 30 में से 4 शेयरों में तेजी रही, जिसमें इंडसइंड बैंक (1.34 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (1.24 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.30 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.06 फीसदी) शामिल रहे.
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (6.10 फीसदी), टाटा स्टील (3.21 फीसदी), वेदांत (2.89 फीसदी), विप्रो (2.59 फीसदी) और एनटीपीसी (2.42 फीसदी).
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 153.40 अंकों की गिरावट के साथ 14,896.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 133.10 अंकों की गिरावट के साथ 14,405.55 पर बंद हुआ.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.3 अंकों की गिरावट के साथ 10,740.10 पर खुला और 107.20 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 10,656.20 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,740.85 के ऊपरी और 10,640.85 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही, जिसमें धातु (2.82 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.91 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.74 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.58 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (1.57 फीसदी) प्रमुख रहे.
और पढ़ें- 1984 सिख दंगा मामले में दोषी यशपाल को फांसी और नरेश को मिली उम्रक़ैद
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा. कुल 864 शेयरों में तेजी और 1,728 में गिरावट रही, जबकि 149 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें