logo-image

'वीरे दी वेडिंग' का पहला गाना 'तारीफां' रिलीज, सोनम-करीना का दिखा सिजलिंग अवतार

करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना रिलीज हुआ है। इसके लिरिक्स 'होर दस किन्नी तारीफां चाहिदा तेनु...' है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Updated on: 02 May 2018, 05:47 PM

मुंबई:

करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना रिलीज हुआ है। इसके लिरिक्स 'होर दस किन्नी तारीफां चाहिदा तेनु...' है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें रैपर बादशाह रैप करते नजर आ रहे हैं तो वहीं चारों एक्ट्रेसेस का बोल्ड अंदाज आपको भा जाएगा।

इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया गया, जिसे करोड़ों व्यूज मिले।

ये भी पढ़ें: #Confirm: मुंबई में होगी सोनम कपूर की शादी, पिता अनिल कपूर ने अनाउंस की डेट

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। चारों सहेलियों का बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। वहीं शशांक खेतान ने इसका डायरेक्शन किया है। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म का पहला गाना:

ये भी पढ़ें: बॉडी बनाने की होड़ में युवा कर रहे किडनी को बीमार