तख्त से लेकर कलंक तक बॉक्स ऑफिस पर साल 2019-20 में रिलीज होंगी ये पीरियड ड्रामा फिल्में
आइये एक नजर डालते है साल 2019-20 में पीरियड ड्रामा पर रिलीज होने वाली फिल्मों पर..
मुंबई:
करण जौहर ने गुरुवार को पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' का ऐलान किय़ा था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। इसी के साथ देखें तो साल 2019-20 में बॉक्स ऑफिस पर कई ऐतिहासिक गाथाओं की फिल्म एक-दूसरे से टक्कर लेती हुई दिखेंगी। अक्षय कुमार, कंगना रानौत, संजय दत्त, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे ही नहीं बल्कि करण जौहर से लेकर आशुतोष गोवरिकर जैसे नामी निर्देशक भी एक दूसरे के साथ टक्कर में उतरते दिखेंगे। आइये एक नजर डालते है साल 2019-20 में पीरियड ड्रामा पर रिलीज होने वाली फिल्मों पर..
फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अंकिता लोखंडे रानी लक्ष्मीबाई की राजदार 'झलकारी बाई' और अतुल कुलकर्णी तात्या टोपे की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को कृष निर्देशित कर रहे है और इसके प्रोड्यूसर जी स्टूडियोज और कमल जैन है। फिल्म के लेखक 'बाहुबली' फेम केवी विजेंयद्र प्रसाद है।
'केसरी' एक पीरियड ड्रामा है। 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच सारागढ़ी युद्ध हुआ था। इस युद्ध में ब्रिटिश भारतीय सेना के सिर्फ 21 सिख जांबाजों ने 10 हजार अफगान सेना का सामना किया था। यह फिल्म इसी पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणिती चोपड़ा मुख्य भूमिका में है। फिल्म करण चौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत ही बन रही है।
आलिया भट्ट, संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित नेने और आदित्य रॉय कपूर से सितारों से भरी 'कंलक' भी क्रॉस बार्डर पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वरमान कर रहे है। जिन्होंने पहले 2 स्टेट्स बनाई थी। फिल्म का करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता निर्माण है। यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित है। 'कलंक 70 और 80 के दशक की फिल्मों की यादों को ताज़ा करेगी। 'कलंक' की कहानी, करण के पिता यश जौहर के काफी करीब थी।
1761 के तीसरे पानीपत युद्ध पर आधारित आशुतोष गावरिकर की फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सैनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पानीपत की तीसरी और अंतिम लड़ाई 250 साल पहले 1761 को मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ और अफगानी सेनानायक अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई थी। इस लड़ाई में मराठों की बुरी तरह से हार हुई थी। इसके बावजूद पूरा देश मराठों के शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष पर गर्व करता है।
'तख्त' मुगल शासन की के दौरान सिंहासन की लड़ाई की कहानी है। ऐतिहासिक गाथा गाने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। खबरों की माने तो इस फिल्म में विकी कौशल का किरदार औरंगजेब का होगा, वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उनकी बेगम की भूमिका में नजर आने वाली है। वहीं रणवीर सिंह दारा सुखोह की भूमिका नें है और करीना जहांनारा बेगम बनेगी। फिल्म में शाहजहां का भी किरदार है, हालांकि अभी खुलासा नहीं है कि इस किरदार को कौन निभा रहा है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी