रणदीप हुड्डा की फेसबुक पर सलाह.. सोशल मीडिया से रहो दूर
इसके पहले रणदीप कुछ दिनों पहले गुरमेहर कौर के बारे में पोस्ट करने को लेकर विवादों में आ गए थे।
मुंबई:
रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर एक नुस्खा शेयर किया है। इस नुस्खे से आपको ऐसा लगेगा कि आप सबसे अच्छे देश में रह रहे हैं। रणदीप ने यह भी दावा किया है कि इस नुस्खे को अपनाने से आपके चारों तरफ खुशियां बिखर जाएंगी।
रणदीप हुड्डा ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होने सुख और शांत जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका बताया है। उन्होंने बताया है कि सभी को सोशल मीडिया और खबरों से दूर रहना होगा।
फेसबुक पर रणदीप ने दी ये सलाह
ये भी पढ़ें: प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा को मिलेगा दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड
रणदीप ने लिखा 'अगर आप मुस्लिम हैं और आपको अचानक यह महसूस होने लगे कि आप जिस देश में हजारों सालों से रह रहे हैं, वो आपके लिए सुरक्षित नहीं है.. अगर आप दलित हैं और आपको जीवन के हर पल में पिछड़ा महसूस होने लगे.. अगर आप हिंदू हैं और आपको लगता है कि हर जगह गौ हत्या की जा रही है.. अगर आप जैन है और आपको लग रहा है कि आपका धर्म संकट में है..'
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े पर अपने शो में बनाया मजाक
बॉलीवुड एक्टर ने आगे लिखा, 'अगर आप पंजाबी है और आपको लगता है सब नौजवान नशे की लत का शिकार हैं.. तो सिर्फ एक काम कीजिए.. सोशल मीडिया से दूर रहिए.. न्यूज मत देखिए.. धर्म पर होने वाली बहस से दूर रहिए.. सिर्फ अपने पास अलग-अलग धर्म और जाति के दोस्तों को रखिए.. आपको खुद महसूस होने लगेगा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे देश में रह रहे हैं..।'
बता दें कि इसके पहले रणदीप कुछ दिनों पहले गुरमेहर कौर के बारे में पोस्ट करने को लेकर विवादों में आ गए थे। वहीं उन्होंने सिंगर सोनू निगम का अजान विवाद पर समर्थन किया था।
ये भी पढ़ें: अगर आप बच्चों के साथ करते है स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो जाइये सावधान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी