प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर के सिर पर आई मुसीबत, इतने करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास की शादी को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। निक के डैड पॉल जोनास की रियल एस्टेट कंपनी पर दस लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास की शादी को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। रोके की रस्म के बाद निक का पूरा परिवार अमेरिका के लिए रवाना हो गया। दोनों कपल की रिलेशन की खबरों को लेकर मनोरंजन गलियारों में हलचल होती रहती है। हाल ही में प्रियंका के होने वाले ससुर को लेकर एक खबर सामने आई है। निक के डैड पॉल जोनास की रियल एस्टेट कंपनी पर दस लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है, जिसमें एक कानूनी मामले में हारने के 268 डॉलर भी शामिल है। समाचार वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार, इससे पहले 'जोन्स ब्रदर्स', जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, ने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गाने बेचे थे और तीनों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करना जारी रखा।
निक के पास पर कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर एक्टिंग फील्ड में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में 'जुमानजी' की रीमेक में दिखे थे।
'रोके' के बाद जोड़े ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अंबानी के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई। प्रियंका अपने मंगेतर से 11 साल बड़ी है। दोनों ने उम्र के फासले को प्यार के आड़े नहीं आने दिया।
(इनपुट- आईएएनएस)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा