MS Dhoni Box Office Collections: 2016 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी एमएस धोनी
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है।
नई दिल्ली:
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। इस बार धोनी ने रूस्तम को भी पछाड़ दिया है। अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' को घरेलू कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का शतक, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
नीरज पांडे निर्देशित महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी और यह अब तक भारत में 129.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस साल की बड़ी सुपरहिट रही फिल्म 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' की भारत में कमाई क्रमश: 127.42 करोड़ और 129 करोड़ रुपये है। वहीं, दुनिया भर में भारत के सफलतम क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ने 215 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह कमाई के मामले में सिर्फ सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से पीछे है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर ने काम किया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी