B'day: कमल हासन के 'हिंदू आतंकवाद' ने छेड़ी नई बहस, शादी और फिल्मों को लेकर घिरे विवादों में
अभिनेता के बाद जल्द ही राजनेता के तौर पर नई पारी शुरू करने वाले कमल हासन ने 'हिंदू आतंकवाद' पर बहस छेड़ दी थी।
मुंबई:
कमल हासन 7 नवंबर को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर, लिरिसिस्ट और सिंगर भी हैं। कमल भले ही फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार हैं, लेकिन उनका विवादों से भी नाता रहा है। कभी अपनी फिल्मों और शादी को लेकर तो कभी 'हिंदू आतंकवाद', 'महाभारत' और 'जल्लीकट्टू' पर बयान देने की वजह से वह अक्सर सुर्खियो में रहते हैं।
'हिंदू आतंकवाद' पर छिड़ी बहस
अभिनेता के बाद जल्द ही राजनेता के तौर पर नई पारी शुरू करने वाले कमल हासन ने 'हिंदू आतंकवाद' पर बहस छेड़ दी थी। तमिल साप्ताहिक पत्रिका 'आनंदा विकटन' में उन्होंने एक लेख लिखा, जिसमें आरोप लगाया कि राइट विंग हिंसा में शामिल है और हिंदू कैंपों में आतंकवाद घुस चुका है। उन्होंने आगे लिखा कि हिंदू कट्टरपंथी पहले बातचीत में यकीन रखते थे, लेकिन अब हिंसा में शामिल हैं।
इस लेख के बाद नेताओं ने उन पर निशाना साधा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता ने उन्हें आड़े-हाथों लेते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को गोली मार देनी चाहिए। वहीं उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया।
ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: कमल हासन को 2 फिल्मों से कर दिया था बाहर, पढ़ें दिलचस्प बातें
'महाभारत' और 'जल्लीकट्टू' पर दिया बयान
कमल हासन ने एक और विवादित बयान दिया था। उन पर हिंदू धार्मिक ग्रंथ महाभारत के अपमान का आरोप लगा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि देश आज भी ऐसी धार्मिक पुस्तक पढ़ता है, जिसमें एक महिला (द्रोपदी) को जुए के लिए इस्तेमाल किया गया। वहीं जल्लीकट्टू पर लगे बैन को उन्होंने गलत बताया था। उनका कहना था कि यह तमिलों का सम्मान है।
फिल्मों को लेकर हुआ विवाद
कमल हासन की करीब-करीब हर फिल्म विवाद में फंस जाती है। 'थेवर मागन' (1992) हिट फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म का खिताब जीतने के साथ ही पांच नेशनल अवॉर्ड मिले थे। इस फिल्म का थेवर समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि फिल्म में थेवर समुदाय के लोगों को ज्यादा हिंसात्मक दिखाया गया।
ऐसे ही 'हे राम' ने तीन ने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते और ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री बनी। कमल हासन ने इस फिल्म को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया। तमिल और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म के साथ भी विवाद जुड़ गया। इसमें गांधी जी को नेगेटिव दिखाने पर विवाद हुआ था।
ये भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत से जब मिले पीएम मोदी
इन फिल्मों के अलावा 'मुंबई एक्सप्रेस' के टाइटल को लेकर बवाल हुआ। आरोप था कि तमिल फिल्म का शीर्षक तमिल में नहीं है। वहीं उनकी एक और फिल्म में 'सांडियार' शब्द को लेकर आपत्ति जताई गई।
'विश्वरूपम' कमल हासन की अब तक की सबसे विवादित फिल्म है। तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक में विवाद हुआ था। यह फिल्म युद्ध के दुष्प्रभाव पर आधारित है, जिस पर मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई थी।
कमल हासन का निजी जीवन
साल 1978 में कमल हासन ने डांसर वाणी गणपति से शादी की, लेकिन 10 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इसकी वजह थी कमल का एक्ट्रेस सारिका के साथ डेटिंग करना। कमल और सारिका साथ रहने लगे और पहला बच्चा होने के बाद साल 1988 में शादी कर ली। सारिका से कमल को दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। लेकिन यह शादी भी नहीं चल सकी और साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया।
खबरों की मानें तो सारिका से रिश्ता तोड़ने के बाद कमल खुद से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद कमल एक्ट्रेस गौतमी के साथ 13 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन 13 साल बाद वह इस रिश्ते से अलग हो गए।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो इन टिप्स से बढाएं इम्यूनिटी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग, देवी लक्ष्मी इन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा
-
Pseudoscience: आभा पढ़ने की विद्या क्या है, देखते ही बता देते हैं उसका अच्छा और बुरा वक्त
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ