logo-image

IIFA 2017: 'उड़ता पंजाब' और 'नीरजा' की रही धूम, शाहिद को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

रविवार को आइफा अवार्ड्स 2017 की घोषणा हो गई। 18वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में उड़ता पंजाब, नीरजा, ऐ दिल है मुश्किल, पिंक जैसी फिल्मों की धूम रही।

Updated on: 16 Jul 2017, 03:48 PM

highlights

  • शाहिद कपूर को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
  • नीरजा बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

नई दिल्ली:

रविवार को आइफा अवार्ड्स 2017 की घोषणा हो गई। 18वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में उड़ता पंजाब, नीरजा, ऐ दिल है मुश्किल, पिंक जैसी फिल्मों की धूम रही। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।

इस अवॉर्ड समारोह में पूरा बॉलीवुड शिरकत करता नजर आया। सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, शाहिद कपूर, प्रीति जिंदा सहित कई कलाकारों ने अपने जलवे बिखेरे। न्यूयॉर्क में हुए अवॉर्ड समारोह में कई बॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार स्टेज परफॉर्मेंस से सबका जीत लिया। कार्यक्रम को करण जौहर और सैफ अली खान ने होस्ट किया।

देखिए आइफा अवॉर्ड 2017 जीतने वालों की पूरी लिस्ट:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- नीरजा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- अनिरूद्द रॉय चौधरी (पिंक)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)- अनुपम खेर (एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल)- शबाना आजमी (नीरजा)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)- दिशा पाटनी (एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)

वुमन ऑफ द इयर- तापसी पन्नू

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अमित मिश्रा (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- तुलसी कुमार (एयरलिफ्ट) और कनिका कपूर (उड़ता पंजाब)

संगीत में 25 वर्षों तक अहम योगदान के लिए स्पेशल अवॉर्ड- ए आर रहमान

स्टाइल आइकन ऑफ द इयर- आलिया भट्ट

निगेटिव रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- जिम सार्भ (नीरजा)

कॉमिक रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- वरूण धवन (ढ़िशूम)

सर्वश्रेष्ठ कहानी- आयशा ढिल्लो और शकुन बत्रा (कपूर एंड सन्स)

सर्वश्रेष्ठ गीतकार- अमिताभ भट्टाचार्य (चन्ना मेरे या, ऐ दिल है मुश्किल)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

यह भी पढ़ें: पुणे में कांग्रेस के विरोध के बाद 'इंदु सरकार' की प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल