B'day: दीपिका पादुकोण की फिल्मों के हिट गाने, जो थिरकने पर कर देंगे मजबूर
'नगाड़ा संग ढोल बाजे' हो या फिर 'पिंगा द पोरी..' ये गाने आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे।
मुंबई:
'आंखों में तेरी, अजब-सी अदाएं हैं...' दीपिका पादुकोण की पहली बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का यह गाना लोगों की जुबां पर आज भी है। 'बाजीराव मस्तानी', 'ये जवानी है दीवानी', 'पीकू' और 'रामलीला' समेत कई हिट फिल्में देने वाली दीपिका की फिल्मों के गाने भी सुपरहिट हैं। फिर चाहे वह 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' हो या फिर 'पिंगा द पोरी..' ये गाने आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। 5 जनवरी को दीपिका अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी फिल्मों के कुछ हिट गानें सुनाने जा रहे हैं।
1. बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में रिलीज हुई 'बाजीराव मस्तानी' सुपरहिट फिल्म रही। रणबीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया तो वहीं प्रियंका के साथ उनका 'पिंगा द पोरी' डांस भी खूब हिट रहा।
ये भी पढ़ें: राखी की बढ़ी मुश्किलें, हनीप्रीत की मां ने भेजा करोड़ों का नोटिस
2. चेन्नई एक्सप्रेस
'लुंगी डांस, लुंगी डांस' गाने को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को ट्रिब्यूट किया गया था। फिल्म की तरह यह गाना भी सुपरहिट था। इसे यो यो हनी सिंह ने गाया था।
3. ये जवानी है दीवानी
इस फिल्म के सारे गाने शानदार थे, लेकिन 'बलम पिचकारी' पर पूरे देश ने ठुमके लगाए। होली पर यह गाना खूब हिट हुआ था।
4. बाजीराव मस्तानी
'नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई' .. श्रेया घोषाल की आवाज ने इस गाने को और सुरीला बना दिया। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी इस गाने पर बेहतरीन डांस किया।
5. रामलीला
इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका की जोड़ी को पसंद किया गया। वहीं फिल्म के गाने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में भी लग सकते हैं फैशनेबल, स्मार्ट लुक के साथ देंगे गर्माहट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?