'NH-10', 'फिल्लौरी' और 'परी' के बाद तीन और फिल्में बनाएंगी अनुष्का शर्मा
अनुष्का इन दिनों अपकमिंग मूवी 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' मूवी में भी नजर आएंगी।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'परी' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके पहले अनु्ष्का अपने प्रोडक्शन के बैनर तले 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' प्रोड्यूस कर चुकी हैं। अब एक बार फिर वह तीन नए प्रोजक्ट पर काम शुरू करने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं। करनेश 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के को-फाउंडर हैं और वह अनुष्का के साथ मिलकर फिल्मों पर काम करते हैं।
ये भी पढ़ें: सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ शूट कर रहे बिग बी, ऐसा होगा फिल्म में लुक
अभी तक अपने प्रोड्क्शन हाउस में बनी तीनों फिल्मों में अनुष्का ही लीड एक्ट्रेस थीं। हालांकि, आने वाले तीनों फिल्मों में वह एक्टिंग करेंगी या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
फिलहाल अनुष्का इन दिनों अपकमिंग मूवी 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' मूवी में भी नजर आएंगी।
अनुष्का के लिए एक और अच्छी खबर है कि उनकी फिल्म 'परी' अब रूस में भी रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म रूस में 19 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
Xclusiv: #Pari to release in Russia on 19 April 2018... Poster for Russia: pic.twitter.com/4itNeX36VG
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 29, 2018
ये भी पढ़ें: एक ऐसी बीमारी, जिसमें गिरने-झुकने या छींकने से हो जाता है फ्रैक्चर!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी