शादी की अटकलों के बीच विदेश रवाना हुई अनुष्का शर्मा, परिवार संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
शादी की अटकलों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने परिवार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने अफेयर के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे है।
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि विराट और अनुष्का इटली में शादी के बंधन में बंध सकते है।
इन खबरों ने इतना तूल पकड़ लिया कि अनुष्का के प्रवक्ता ने शादी की खबरों को ख़ारिज कर दिया है। शादी की अटकलों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने परिवार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।
लॉन्ग ब्राउन कोट और ब्लू जीन्स में अनुष्का सिंपल और खूबसूरत नजर आई। वीडियो में मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधते हुए अनुष्का एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।
अनुष्का के साथ उनके पापा अजय कुमार शर्मा, मम्मी आशिमा शर्मा और भाई करणेश शर्मा थे।
#WATCH: Anushka Sharma and her family spotted at Mumbai's Chhatrapati Shivaji International Airport, last night, amid speculations of wedding in Italy pic.twitter.com/fLA1SM2NDz
— ANI (@ANI) December 8, 2017
और पढ़ें: शूटिंग के दौरान हुई बदसलूकी की खबरों को अर्जुन कपूर ने किया ख़ारिज, ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट ने स्विज़रलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी। अनुष्का अपने परिवार संग मुंबई के छत्रपति अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तो वहीं विराट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए थे।
बता दें कि एक न्यूज चैनल ने बुधवार को यह खबर दी कि विराट और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधने वाले है।
हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। जिसके बाद से ही इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
पीटीआई के मुताबिक, अक्टूबर के महीने में एक अखबार ने ये दावा किया किया था कि विराट और अनुष्का इटली में शादी कर सकते है।
और पढ़ें: आयशा जुल्का 7 साल बाद बॉलीवुड में करेंगी कमबैक, आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार से साथ कर चुकी हैं काम
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी