फिल्म 'सिंघम' के सात साल पूरे होने पर इमोशनल हुए रोहित शेट्टी, वीडियो शेयर कर कही ये बातें
रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म 'सिंघम' ने रविवार को हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए।
मुंबई:
रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म 'सिंघम' ने रविवार को हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए। इसके निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता अजय देवगन के चरित्र बाजीराव सिंघम को प्रतिष्ठित बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
शेट्टी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर 'सिंघम' का वीडियो जारी किया।
उन्होंने कहा, 'शूटिंग शुरू होने के पहले दिन से रिलीज होने के दिन तक सिंघम साढ़े चार महीने में बनी, इस फिल्म ने न सिर्फ बाक्स ऑफिस पर कमाई की, बल्कि दर्शकों का प्यार और सम्मान भी पाया।'
रोहित शेट्टी ने लिखा, 'सिंघम के आज सात साल मनाते हुए मैं सिंघम को एक प्रतिष्ठित चरित्र बनाने के लिए सभी क्षेत्रों के प्रत्येक लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं।'
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on Jul 21, 2018 at 7:50pm PDT
फिल्म एक ईमानदार और बहादुर पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम की कहानी बयान करती है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। भाग्य उसे एक भ्रष्ट राजनेता जयकांत शिर्के के खिलाफ ले जाता है, जो उसकी नैतिकता और ईमान को चुनौती देता है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सात साल पूरे होने पर इसके लोगों को नया रूप दिया है।
बता दें कि 'सिंघम' बॉलीवुड की हिट फिल्म है। यह 2011 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया। इस फिल्म की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने 'सिंघम रिटर्न्स' भी बनाई। 2014 में रिलीज हुई इस मूवी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
वहीं दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग और बॉलीवुड के बाद फिल्म 'सिंघम' का पंजाबी रीमेक भी बन रहा है जिसमें पंजाबी अभिनेता पर्मिश वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
और पढ़ें: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
(इनपुट आईएएनएस से)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी