logo-image

तेजस्वी ने नीतीश को लिखा खत, 5 देशरत्न मार्ग बंगले की मांग की

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को खत लिखकर मांग की है कि उन्हें इसी बंगले में रहने दिया जाए।

Updated on: 08 Sep 2017, 08:51 AM

नई दिल्ली:

बिहार में 5 देशरत्न मार्ग बंगले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को खत लिखकर मांग की है कि उन्हें इसी बंगले में रहने दिया जाए।

महागठबंधन के दौरान तेजस्वी यादव उप-मुख्यमंत्री थे। अब राज्य में सुशील मोदी उप-मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में तेजस्वी के बंगले को लेकर विवाद शुरू हो चुका है।

तेजस्वी का बंगला सुशील मोदी को अलॉट किया गया है। तेजस्वी इस बंगले को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। जिसके बाद तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखा है। बंगले का पता 5-देशरत्न मार्ग है।

इसे भी पढ़ेंः सृजन घोटाले के आरोपी की मौत के बाद नीतीश के खिलाफ लालू परिवार का 'हल्ला बोल'

बताया जा रहा है कि उप-मुख्यमंत्री रहने के दौरान तेजस्वी ने इस बंगले का निर्माण कार्य अपने अनुसार करवाया था। यही कारण है कि वह इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं।

तेजस्वी के इस कदम के बाद जेडीयू उन पर हमलावर हो गया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे 'बंगला प्रेम' बताया है। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर उस बंगला में ऐसा क्या है?

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें