logo-image

Nobel Prize 2023: भौतिकी में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इन तीन लोगों को मिला सम्मान

Nobel Prize 2023: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है. इस वर्ग के लिए  2023 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर को मिला है.

Updated on: 03 Oct 2023, 05:24 PM

नई दिल्ली:

Nobel Prize 2023: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस साल संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर को मिला है. इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया है. ये अवॉर्ड उन खास वैज्ञानिक तरीकों के लिए है, जिसमें पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता का अध्ययन प्रकाश के एटोसेकंड पल्स किए गए. एनी हुलियर फिजिक्स के इस क्षेत्र में नोबेल जीतने वाली पांचवीं महिला बनी हैं. बीते साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से अलेन अस्पेक्ट, जॉन एफ क्लाउसर और एंटन जिलिंगर को दिया गया था. अलेन अस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं, वहीं जॉन एफ क्लाउसर अमेरिका और एंटन जिलिंगर ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक रहे हैं. इन वैज्ञानिको के प्रयोगों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ किया था.

ये भी पढ़ें: PM Modi Chhattisgarh Telangana Visit: जगदलपुर में बोले पीएम मोदी, अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा चल रही

फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल 

बीते दिनों फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के विजेताओं का ऐलान किया गया। इस वर्ष कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा को यह सम्मा​न मिला। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से खोजों के लिए मिला। इस खोज की वजह से कोरोना वायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास  में मदद मिली। 

2021 में इन्हें मिला भौतिकी का नोबेल 

बीते वर्ष स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस होसेलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह पुरस्कार जटिल भौतिक प्रणालियों को लेकर हमारी समझ को विकास करने को लेकर दिया गया था.