म्यांमार: बांग्लादेश भागे रोहिंग्या मुस्लिम, विद्रोहियों ने फूंके सैंकड़ों मकान
म्यांमा में 'अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी'के विद्रोहियों ने दो दिनों में उत्तरी म्यांमार के गांवों के सैकड़ों मकानों को आग के हवाले कर दिया
नई दिल्ली:
म्यांमार में 'अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी' (अर्सा) के विद्रोहियों ने पिछले दो दिनों में उत्तरी म्यांमार के गांवों के सैकड़ों मकानों को आग के हवाले कर दिया। एक सरकारी समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विद्रोहियों ने औकप्युमा गांव में सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद 50 घरों को आग के हवाले कर दिया और औंता गांव में भी 120 घर फूंक डाले।
दिंगार, सॉकीनामा और होंटारया में विस्फोट को अंजाम देकर 90 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने बताया कि थिनबॉग्वे गांव में आंतकवादियों ने 400 घरों को आग के हवाले कर दिया।
विद्रोहियों ने उत्तरी राखिने में 25 अगस्त को 30 पुलिस चौकियों पर हमले किए थे। 31 अगस्त तक 52 से ज्यादा हमले हुए, जिनमें 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
म्यांमार हिंसा में 60,000 रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश भागे: UN
हमलों के दौरान भागने की कोशिश कर रहे सात हिंदू और पांच दैंगनैत जाति के लोगों सहित 14 नागरिक मारे गए। राखिने राज्य के करीब 38,000 मुसलमान कथित तौर पर बांग्लादेश की सीमा की ओर पलायन कर चुके हैं।
सेना ने कहा कि सुरक्षाबलों ने 11,720 जनजातीय ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है और उन्हें मदद मुहैया कराई जा रही है। सेना ने बताया कि ग्रामीणों का निकालने का अभियान जारी है।
पीएम मोदी म्यांमार यात्रा के दौरान रोहिंग्या समुदाय की स्थिति पर करेंगे चर्चा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक