भारत-जापान नजदीकी से भन्नाया चीन, बोला- गठजोड़ नहीं साझेदारी करें
चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जापान को गठबंधन बनाने की बजाय साझेदारी के लिए काम करना चाहिए। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे दूसरे दिन चीन ने यह बात कही है।
highlights
- चीन अहमदाबाद में दोनों नेताओं के बीच बैठक के नतीजे का इंतजार कर रहा है
- बिना टकराव के बातचीत और गठजोड़ की बजाय साझेदारी में काम करने का समर्थन करते हैं: चीन
नई दिल्ली:
चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जापान को गठजोड़ बनाने की बजाय साझेदारी के लिए काम करना चाहिए। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे दूसरे दिन चीन ने यह बात कही है।
चीन ने यह भी उम्मीद जताई है कि भारत- जापान संबंध क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के अनुकूल होंगे, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जापानी समकक्ष शिंजो आबे द्विपक्षीय रक्षा व सुरक्षा के संबंधों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। दोनों देशों के बीच भारत- प्रशांत क्षेत्र में उनके संयुक्त भूमिका पर चर्चा होने की उम्मीद है, जहां चीन तेजी से मुखर हो रहा है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अहमदाबाद में दोनों नेताओं के बीच बैठक के नतीजे का इंतजार कर रहा है।
और पढ़ें: जापान के हित से जुड़ा है, मजबूत भारत का सपना: शिंज़ो आबे
मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, 'उनमें क्या चर्चा होती है, हमें विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा करनी चाहिए। हम क्षेत्रीय देशों में बिना टकराव के बातचीत और गठबंधन की बजाय साझेदारी में काम करने का समर्थन करते हैं।'
हुआ ने यह भी कहा, 'हम क्षेत्र के देशों के बीच सामान्य संबंधों के विकास का खुले तौर पर स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि उनके सबंध क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के अनुकूल होंगे और इस संदर्भ में एक रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं।'
भारत व जापान के बीच बढ़ते संबंधों से चीन चिंतित है, वह साझेदारी को अपने विरोध के तौर पर देखता है।
और पढ़ें: मुंबई हमले और पठानकोट के गुनहगारों को सज़ा दें पाकिस्तान: आबे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
-
CSK vs PBKS Dream11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल