logo-image

पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय ने पोस्ट किया फर्जी भारतीय लड़की की फोटो, ट्विटर ने सस्पेंड किया अकाउंट

पाकिस्तान अपनी बेजा हरकतों से एक बार फिर शर्मसार हुआ है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने एक भारतीय लड़की की फर्जी फोटो ट्वीट किया, जिसके बाद ट्विटर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के वेरिफाइड अकाउंट को ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है।

Updated on: 19 Nov 2017, 07:24 AM

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान अपनी बेजा हरकतों से एक बार फिर शर्मसार हुआ है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने एक भारतीय लड़की की फर्जी फोटो ट्वीट किया, जिसके बाद ट्विटर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के वेरिफाइड अकाउंट को ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक भारतीय लड़की के हाथ में एक प्लेकार्ड दिखाया गया था। प्लेकार्ड में दिखाया गया था कि भारत के संविधान और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बदला जा रहा है।

इस फोटो के कारण भारत के खिलाफ गलत संदेश गया था जिसके बाद ट्विटर ने इस अकाउंट को डिलीट कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद इस फोटो को वहां से डिलीट कर दिया गया था।

यह फोटो दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा की है। फोटो में छात्रा ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ अपना विरोध जताया था। अपने फोटो में छात्रा ने लिखा था कि भारतीय नागरिक होने के नाते देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे और संविधान के पक्ष में खड़ी हैं और मॉब लिन्चिंग के खिलाफ हैं।

इससे पहले भी यूएन में पाकिस्तान के राजदूत मलीहा लोधी ने भी यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) में एक फर्जी तस्वीर को कश्मीर का बताया था। जिसके बाद विश्व जगत में पाकिस्तान की छीछालेदर हुई थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें