केरल: 'मुर्दा महिला' का शव रखा मर्च्युरी में, 1 घंटे बाद हो गई अचानक जिंदा
केरल राज्य के इडुक्की में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की जोंडिस बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला को डॉक्टर्स ने मर्च्युरी में रखवा दिया।
नई दिल्ली:
केरल राज्य के इडुक्की में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की जोंडिस बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला को डॉक्टर्स ने मर्च्युरी में रखवा दिया। लेकिन करीब एक घंटे बाद महिला जिंदा हो गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार 40 साल की रत्नम अम्मा का पिछले दो महीनों से मदुरई के हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा था। उनके बुखार की वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
रत्नम की इस हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उनके रिश्तेदारों से कहा कि लंबे वक्त से उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए रत्नम को उनके परिजन घर ले जाएं। रत्नम के घरवालों ने ऐसा ही किया।
और पढ़ें: Vivo V7 + लॉन्च, जानिए क्या है खास फीचर
वे रत्नम को उनके गांव ले गए। इस दौरान एंबुलेंस में उन्होंने देखा कि रत्नम किसी तरह का रिस्पांस नहीं दे रही हैं। इसलिए घरवालों ने समझा कि वे मर गई हैं। परिजनों ने रत्नम के शव को मर्च्युरी में रखा।
मर्च्युरी में रखने के करीब 1 घंटे बाद रत्नम की सांस चलती हुई देखी गईं तो परिजनों ने उन्हें फिर से हॉस्पिटल के वार्ड में शिफ्ट किया और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों को हॉस्पिटल या डॉक्टर की तरफ से रत्नम की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी।
और पढ़ें: 'नेपोटिज्म' विवाद पर बोलीं करीना कपूर, 'यहां आलिया है तो कंगना भी है..'
बता दें कि इस साल की शुरुआत में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जब एक आवारा कुत्ते के काटने की वजह से एक टीनेज लड़की बेहोश हो गई थी। जब परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तभी वह उठ गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी