logo-image

रूसी राजदूत की हत्या के बाद तुर्की में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी, एंबेसी की गई बंद

अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी की आवाज सुनाई दी है। जिसके बाद दूतावास को बंद कर दिया गया है।

Updated on: 20 Dec 2016, 01:47 PM

नई दिल्ली:

तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरिकी एंबेसी के बाहर गोलीबारी की आवाज सुनाई दी है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार ऐहतियातन एंबेसी को बंद कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को रूस के राजदूत एंड्रे कार्लोफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर शख्स ने कार्लोफ को गोली मारने के बाद 'अलेप्पो मत भूलना' जैसे कई नारे लगाए थे।

सीरिया के अलेप्पो शहर में लंबे समय से गृहयुद्ध छिड़ा है। रूस सीरिया में चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का समर्थन कर रहा है जिसको लेकर तुर्की और रूस के बीच तनाव बना हुआ है।

और पढ़ें: रूस के राजदूत को गोली मारने के बाद हमलावर चिल्लाया- 'अलेप्पो मत भूलना', दुनिया ने की निंदा (Video)