logo-image

भारत दौरे पर आयेंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो

जल्द ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो भारत का दौरा करेंगे। जोको विदोदो अगले हफ्ते 12 दिसंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।

Updated on: 09 Dec 2016, 08:10 AM

नई दिल्ली:

जल्द ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो भारत का दौरा करेंगे। जोको विदोदो अगले हफ्ते 12 दिसंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दी।

अक्टूबर 2014 में सत्तासीन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर विदोदो का भारत का यह पहला दौरा होगा। भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग की नीतियों को बढ़ाने के मद्देनजर बातचीत होगी।

उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी व 22 सदस्यीय उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिमंडल भी होगा।