गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे सैनिक को जल्द रिहा कराया जाएगा: राजनाथ सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए भारतीय जवान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि सरकार ने उन सभी खबरों का संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है एक भारतीय जवान पाकिस्तान के कब्जे में है।
नई दिल्ली:
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए भारतीय जवान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि नई दिल्ली जवान की जल्द रिहाई का मुद्दा इस्लामाबाद के समक्ष उठाएगा।
इधर पाक के कब्जे में फंसे सैनिक बाबूलाल चव्हाण की दादी का निधन हो गया है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि 37 आरआर का हथियार से लैस एक जवान गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गया है।
भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया से आ रही आठ भारतीय जवानों की मौत की खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि तत्तापानी में नियंत्रण रेखा पर पहली रक्षा पंक्ति पर भारत की ओर से गोलीबारी के जवाब में उसने आठ भारतीय जवानों को मार गिराया है जबकि एक को पकड़ लिया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी