बिहार: तालाब में गिरी बस, 35 लोगों की मौत, 22 से ज्यादा घायल (वीडियो)
हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल हैं
मधुबनी:
बिहार के मधुबनी जिले में एक बस के तालाब में गिरने 35 से लोगों की मौत गई जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल हैं। बस में करीब 65 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी से सीतामढ़ी जा रही यात्रियों से भरी बस बसइठा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में गिर गई। इस हादसे में 65 से ज्यादा यात्रियों के डूबने की आशंका है।
पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य और तेज करने का आदेश दिया है। बिहार सरकार मृत यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा भी देगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी हादसे पर पर दुख जताया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी