एफएसबी ने चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार, मास्को में बड़े आतंकी हमले का था प्लान
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने संदिग्ध लोगों के एक समूह को हिरासत में लिया है। संदिग्ध उच्च शक्ति वाले तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों से मास्को में कई आतंकवादी हमलों की साजिश रचने की फिराक में थे।
नई दिल्ली:

एफएसबी ने तजाकिस्तान और माल्दोवा के चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उसका कहना है कि ये लोग आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के तुर्की के एक गुप्तचर के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
इस गुप्तचर के नाम को तजाकिस्तान अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वांछितों की सूची में डाल दिया गया है।मास्को में संदिग्धों के अपार्टमेंट की जांच के दौरान इनके पास स्वचालित बंदूकें और गोलियां, तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों के साथ ही बड़ी मात्रा में मिश्रित विस्फोटक सामग्री पाई गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी