रूस ने किया इनकार, अधिकृत कश्मीर में नहीं होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
शुक्रवार को रूस ने उन सभी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि पहला रूस-पाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में होगा।
नई दिल्ली:
शुक्रवार को रूस ने उन सभी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि पहला रूस-पाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में होगा। रूस ने नई दिल्ली की चिंताओं को समझते हुए पाकिस्तान के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में संयुक्त युद्धाभ्यास न करने का भरोसा दिया है। ऐसी खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी थी।
दिल्ली में रूसी दूतावास ने एक बयान जारी करके कहा, 'संयुक्त सैन्य अभ्यास सिर्फ चेरात में किया जायेगा । रत्तू स्थित हाई एल्टीट्यूड मिलिट्री स्कूल में सैन्य अभ्यास की खबरें सरासर गलत हैं।'
बता दें कि रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने ही पहले यह जानकारी दी थी कि संयुक्त सैन्य अभ्यास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिलगित-बाल्टिस्तान के रत्तू में आर्मी स्कूल से शुरू होगा। हालांकि बाद में तास की वेबसाइट से इस जानकारी को हटा लिया गया।
A contingent of Russian ground forces arrived Pak for 1st ever Pak- Russian joint exercise (2 weeks) from 24 Sep to 10 Oct 2016 pic.twitter.com/eWzQMlENL6
— Gen Asim Bajwa (@AsimBajwaISPR) September 23, 2016
इससे पहले रूस की थलसेना की एक टुकड़ी शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंची जो शनिवार से शुरू हो रहे पहले संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में भाग लेगी। सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने कहा, 'रूसी जमीनी बलों की एक टुकड़ी पहले पाक-रूस संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए पहुंची है।' रूसी सैनिक 24 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दो हफ्तों के लिए इस देश में रहेंगे। दोनों देशों के करीब 20 सैनिक दो हफ्तों के 'फ्रेंडशिप 2016' नाम के सैन्य युद्धाभ्यास में भाग लेंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी