अगर व्हाट्सएप पर आए किसी भी लिंक को बिना सोचे क्लिक करते हैं, तो सावधान हो जाइए...क्योंकि
आज के दौर में किसी के भी मोबाइल में बहुत से अहम जानकारियां उपलब्ध होती है और इसलिए हैकर्स का काम और आसान हो जाता है।
highlights
- आंख बंद कर व्हाट्सएप का इस्तेमाल भी खतरनाक है
- पिछले कुछ दिनों में कई फेक लिंक हुए हैं वायरल
नई दिल्ली:
कोई शक नहीं कि व्हाट्सएप बेहद काम की चीज है और इसलिए इतनी लोकप्रिय भी है। लेकिन इसके इस्तेमाल में थोड़ी सी असावधानी आपके लिए खतरा भी बन सकती है।
एक रिपोर्ट में खुलास हुआ है कि व्हाट्सएप पर अक्सर दोस्तों की ओर से भेजे जाने वाले लिंक कई बार परेशानी का सबब बन सकती है। इससे न केवल मोबाइल में रखे आपकी पर्सनल चीजों में सेंधमारी की जा सकती है बल्कि आप साइबर अटैक के भी शिकार बन सकते हैं।
ब्रिटेन के एक अखबार 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक आज कल हैकर्स इसी तरह के लिंक को सर्कुलेट कर लोगों को फंसाने का काम कर रहे हैं। खासकर, व्हाट्सएप पर यह बेहद आसान है और लोग आसानी से दोस्त या ग्रुप में भेजे किसी लिंक पर बिना कुछ सोचे क्लिक कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Snapdragon 835 का हुआ ऐलान, पांच मिनट की चार्जिंग में पांच घंटे चलेगा स्मार्टफोन!
आज के दौर में वैसे भी किसी के भी मोबाइल में बहुत से अहम जानकारियां उपलब्ध होती है और इसलिए हैकर्स का काम और आसान हो जाता है।
पिछले ही महीने भारत में व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग को लेकर ऐसा ही लिंक खूब वायरल हुआ था। साथ ही 'व्हाट्सएप गोल्ड' नाम से एक लिंक भी पिछले दिनों ऐसी ही खूब लोगों ने एक-दूसरे को भेजे। बाताया गया कि यह लिंक व्हाट्सएप का एक नया वर्जन और ज्यादा बेहतर है।
व्हाट्सएप के अनुसार आज भारत में इस सेवा के करीब 16 करोड़ यूजर्स हैं और यह एड्रॉयड से लेकर iOS और विंडोज पर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp के सभी यूजर्स कर पाएंगे वीडियो कॉलिंग
यही नहीं, पूरी दुनिया में यह 50 से ज्यादा भाषाओं और भारत की ही बात करें तो 10 से ज्यादा भाषाओं में व्हाट्सएप मौजूद है। रोजाना पुरी दुनिया में करीब 10 करोड़ व्हाट्सएप कॉल किए जाते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी