logo-image

Whatsapp में शब्दों को कर सकते हैं बोल्ड-इटेलिक, और भी हैं ख़ास फीचर्स

आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप शब्दों को बोल्ड, इटेलिक और शब्दों को बीच से काट सकते हैं।

Updated on: 14 Nov 2016, 06:52 PM

नई दिल्ली:

वॉट्सएप में अपडेशन के बाद कई फीचर्स आए हैं। यह एक ऐसा ऐप है, जिसमें एक्सपेरिमेंट करने पर तमाम तरह की ट्रिक्स पता चलती रहती हैं। हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप शब्दों को बोल्ड, इटेलिक और शब्दों को बीच से काट सकते हैं।

 

वॉट्सएप का नया फीचर
वॉट्सएप का नया फीचर

शब्दों को बोल्ड करने के लिए आपको * (स्टार) का इस्तेमाल करना होगा। आपको शब्द के आगे और पीछे की तरफ * लिखना होगा। जैसे- *टेस्ट* लिखने से टेस्ट बोल्ड में दिखाई देगा।

शब्दों को इटेलिक करने के लिए आपको _ (अंडरस्कोर) का इस्तेमाल करना होगा। आपको शब्द के आगे और पीछे की तरफ _ लिखना होगा। जैसे- _टेस्ट_ लिखने से टेस्ट इटेलिक हो जाएगा।

शब्दों को बीच से काटने के लिए आपको ~ (इनफाइनाइट) को यूज़ करना होगा। इसके लिए आपको शब्दों के आगे और पीछे ~ लिखना होगा। जैसे- ~टेस्ट~ लिखते ही शब्द बीच से कट जाएंगे।