उत्तराखंडः भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद, 15 हजार पर्यटक फंसे
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरक गई है। इस सड़क बाधित होने के कारण करीब 15 हजार पर्यटक फंस गए हैं।
highlights
- उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद
- भूस्खलन के कारण 15 हजार पर्यटक फंसे
नई दिल्ली:
उत्तराखंड के विष्णुप्रयाग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ी दरकने से बद्रीनाथ हाईवे बाधित हो गया। सड़क बाधित होने के कारण करीब 15 हजार पर्यटक फंस गए हैं।
बाताया जा रहा है कि बारिश के कारण दोपहर बाद हाथीपहाड़ में पहाड़ से हाईवे पर पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। जिसके बाद दोपहर ढाई बजे के करीब प्रशासन ने यात्री वाहनों को जाने से रोक दिया।
चट्टान गिरने के कारण हाथीपहाड़ के पास हाईवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाथीपहाड़ में दोनों तरफ 500 से ज्यादा छोटे बड़े वाहन फंसे हुए हैं। बद्रीनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों को फिलहाल वहीं रुकने के लिए कहा गया है।
Uttarakhand: Landslide near Vishnuprayag on Badrinath route; Almost 15,000 tourists stranded. pic.twitter.com/5sTQ63eTQv
— ANI (@ANI_news) May 19, 2017
वहीं बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली आदि यात्रा के पड़ावों पर रोका गया है।बद्रीनाथ धाम में 15 हजार के करीब यात्री फंसे हुए हैं, जबकि अन्य यात्रा पड़ावों पर तकरीबन दस हजार यात्री मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ेंः आधार को पैन कार्ड से जोड़े जाने के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई करेगा SC
हाथीपहाड़ से बद्रीनाथ की ओर फंसे यात्रियों को प्रशासन ने गोविंदघाट गुरुद्वारे में ठहराने का इंतजाम किया है। प्रशासन के निर्देशों पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भोजन की भी व्यवस्था की है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी