logo-image

यूपीः लेखपाल के 4 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

जल्द ही राजस्व परिषद में लेखपाल के खाली करीब 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Updated on: 09 Jul 2018, 10:05 PM

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजस्व परिषद में लेखपाल के खाली करीब 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग में भर्ती प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्व परिषद भर्ती के संबंध में आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। राजस्व परिषद से लेकर इन भर्तियों का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्च स्तर पर राजस्व परिषद से इन भर्तियों का अधिकार लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का विचार हुआ। राजस्व परिषद ने इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा।

बता दें कि इसमें कुछ जरूरी संशोधन के साथ लेखपाल पद की अर्हता के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद भी यह तय नहीं हो सका कि भर्ती राजस्व परिषद करेगा या फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।

राजस्व विभाग ने इस संबंध में नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया। इसमें लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर की अर्हता जोड़ते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराने का प्रस्ताव भेजा गया।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें