रोक के बावजूद सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी, गुलाम नबी आज़ाद और राज बब्बर भी हैं साथ
उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा राहुल गांधी को सहारनपुर दौरे की इजाजत न मिलने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष तनावग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के लिए निकल गए है।
highlights
- राहुल गांधी सहारनपुर दौरे के लिए सड़क मार्ग से निकल गए हैं
- इससे पहले यूपी प्रशासन ने उन्हें दौरे के लिए नहीं दी थी इजाज़त
- SC ने भी इस मामले में SIT गठित करने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया था
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से रोक के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस के नेता राजबब्बर और ग़ुलाम नबी आजाद भी मौजूद हैं। इस मौके पर यूपी के आला अधिकारी और भारी सुरक्षा बल मौजूद है।
इससे पहले गुरुवार को उन्हें उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सहारनपुर दौरे की इजाजत नहीं दी थी इसके बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष तनावग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के लिए निकल गए।
इन घटनाक्रमों के बीच गुरुवार सुबह 9 बजे कांग्रेस नेता राजबब्बर और ग़ुलाम नबी आजाद राहुल गांधी के आवास पहुंचे थे।
इसके बाद राहुल गांधी सहारनपुर दौरे के लिए निकल गए। सूत्रों के मुताबकि उनके साथ यूपी के प्रभारी महासचिव ग़ुलाम नबी आजाद और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर भी साथ हैं।
Don't say that you could have stopped me at the border: Rahul Gandhi to Police in #Saharanpur pic.twitter.com/w6iVSXqPlC
— ANI UP (@ANINewsUP) May 27, 2017
Uttar Pradesh: Congress VP Rahul Gandhi in Saharanpur, along with Ghulam Nabi Azad and Raj Babbar. pic.twitter.com/RWZ7E9g6KL
— ANI UP (@ANINewsUP) May 27, 2017
बता दें कि इससे पहले यूपी प्रशासन ने उन्हें सहारनपुर दौरे की इजाजत नहीं दी थी। यूपी प्रशासन ने हेलीकॉप्टर को सहारनपुर में एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से सहारनपुर के लिए रवाना हुए थे।
वहीं, इससे पहले सहारनपुर जातिय तनाव मामले में शुक्रवार को हुए घटनाक्रमों में सुप्रीम कोर्ट ने सहारनपुर हिंसा जांच के लिए SIT बनाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कोर्ट छुट्टियों के बाद जुलाई में जब केस सामान्य प्रक्रिया में लिस्ट होगा तभी इस पर सुनवाई करेगा। साथ ही राहुल गांधी को भी उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा सहारनपुर दौरे की इजाज़त नहीं मिली थी।
यह भी पढ़ें: कमल हासन बोले- आमिर खान से ज्यादा सामाजिक काम मैंने किए
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी