उत्तराखंड : गंगोत्री हाइवे पर भूस्खलन, 700 तीर्थयात्री फंसे
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भूस्खलन उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर दूर हुआ।
देहरादून:
उत्तराखंड के गंगोत्री राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण 700 तीर्थयात्री फंस गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भूस्खलन उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर दूर हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान भी इसी मार्ग पर फंस गए थे और 700 कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से ले जाया गया है।
चौहान और अन्य अधिकारियों को भूस्खलन से 15 किलोमीटर दूर सुरक्की गांव जाना पड़ा। कुछ कांवड़िए सुक्की लौट आए जबकि अन्य राजमार्गों पर अपने वाहनों में इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि मार्ग पर मलबे को साफ करने के लिए सीमा सड़क संगठन के कर्मियों को तैनात किया गया है।
पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रोकी गई चार धाम यात्रा
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि पहाड़ियों से लगातार मलबा आ रहा था, जिससे राजमार्ग की सफाई मुश्किल हो गई। इस बीच क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने शनिवार से पहाड़ी राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम के अनुसार, चंपावत, उधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी और राज्य की राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल