अमेठी में संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने गायत्री प्रजापति और अमिता सिंह को हराकर मैदान में मारी बाजी
अमेठी में भाजपा सपा और कांग्रेस की टक्कर के बीच राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने अमेठी से करीबी जीत दर्ज की। उनका सामना उनकी सौतन अमिता (कांग्रेस) और गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति (सपा) से था। गरिमा ने इन दोनों को धूल चटाते हुए अमेठी में कमल का फूल खिलाया।
नई दिल्ली:
अमेठी में भाजपा सपा और कांग्रेस की टक्कर के बीच राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने अमेठी से करीबी जीत दर्ज की। उनका सामना उनकी सौतन अमिता (कांग्रेस) और गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति (सपा) से था। गरिमा ने इन दोनों को धूल चटाते हुए अमेठी में कमल का फूल खिलाया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गरिमा सिंह ने अमेठी सदर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति को 4,971 मतों से हरा दिया। कांग्रेस की अमिता सिंह चौथे स्थान पर रहीं।
वैसे तो अमेठी गांधी परिवार का परंपरागत सियासी गढ़ होने के नाते हमेशा चर्चा में रहता है और हर चुनाव में देश-दुनिया की निगाहें इस सीट पर लगी रहती है लेकिन इस बार राजघराने की दोनों रानियों के आमने-सामने होने से यह सीट और भी अहम हो गई है।
साथ ही साथ सपा सरकार में मंत्री का पद संभाल रहे गायत्री प्रजापति का नाम सुर्खियां में रहा। गायत्री यूपी की अमेठी विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का आरोप लगा। अपनी विधानसभा सीट में वोटिंग के बाद से ही गायत्री प्रजापति फरार चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग का ईवीएम में गड़बड़ी से किया इनकार, मायावती ने लगाया था आरोप
यूपी में पूरे चुनाव के दौरान गायत्री प्रजापति का मामला चर्चा में रहा और विपक्षी पार्टियों, खासकर बीजेपी ने इस पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। शुरुआत के राउंड में गायत्री बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन यह सिलसिला ज्यादा देर नहीं चला और जल्द ही वे बीजेपी के गरिमा सिंह से पिछड़ते गए।
वहीं डॉ संजय सिंह की दूसरी पत्नी और कांग्रेस की उम्मीदवार अमिता सिंह यहां से बसपा प्रत्याशी के बाद चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार रामजी रहे।
यह भी पढ़ें- अमेठी में राहुल की विरासत, अयोध्या में राम की सियासत दांव पर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mala Jaap Ke Niyam: इस तरह करेंगे माला का जाप तो धन में होगी दोगुनी तरक्की
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Fastest Growing Religion In The World: दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है ये धर्म, हर जगह होगा इनका बोलबाला
-
Lo Shu Grid: ऐसे बनाएं अपना लोशु ग्रिड और जानें आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं