मुंबई में रुक-रुक कर हो रही बारिश बनी आफत, अम्बरनाथ-बदलापुर ब्लॉक पर आज की सभी ट्रेन रद्द
रेलवे ट्रेक पर भी पानी भर गया है। जिसको देखते हुए अम्बरनाथ-बदलापुर ब्लॉक पर रविवार को चलने वाली सभी ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है।
नई दिल्ली:
मुंबई में बारिश का मौसम लोगों के लिए राहत कम और आफ़त ज़्यादा बन कर आती है। मुंबई के उत्तरी इलाके में शनिवार रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है और अब तक 30 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश से मुंबई के हिन्दमाता और मलाड में पानी भर गया है।
रेलवे ट्रेक पर भी पानी भर गया है। जिसको देखते हुए अम्बरनाथ-बदलापुर ब्लॉक पर रविवार को चलने वाली सभी ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है।
Maharashtra: Due to heavy rains & problems faced by commuters, Central Railway cancelled Ambernath-Badlapur block which was scheduled today
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
बारिश से नवी मुंबई, जोगेश्वरी, विले पारले और मालवाणी जैसे इलाकों में पानी भर गया है।
एक तरफ़ शनिवार रात को हुई भारी बारिश ने सड़क पर जगह-जगह जलजमाव से मुंबईकर की परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं रविवार को समुद्र में आये हाई टाइड ने वीकेंड पर लोगों को मस्ती करने का एक और मौक़ा भी दे दिया है।
#Visuals from Mumbai: High tide, with maximum height of 5.02 metres, expected at around 1.01 pm today. pic.twitter.com/qvMIkYmDVo
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
मौसम विभाग ने पहले ही दोपहर 1 बजे तक समुद्र में उंची लहरें उठने की संभावना जताई थी। जिसको देखते हुए वीकेंड पर कई लोग समुद्र किनारे इकट्ठा हो गए थे।
जानकारी मिली है कि दोपहर में आया टाइड तकरीबन 5 मीटर ऊंचा था। लहरें ऊंची होने की वजह से समुद्र का पानी सड़कों पर आ गया था। लोगों ने इस पल का ज़बरदस्त लुत्फ उठाया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 2 May 2024: क्या है 2 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल
-
May 2024 Career Rashifal: मई में इन 5 लोगों का चमक जाएगा करियर, मिलेगी जोरदार सफलता
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल