मध्यप्रदेश: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 6 की मौत, 10 गंभीर
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरु किया। बस में करीब 50 यात्री बैठे हुए थे।
पुलिस कंट्रोल रूम से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर से डिंडोरी आ रही निजी यात्री बस शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लगभग ढाई बजे शाहपुर थाने के जोगी टिकरिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
और पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचे लड़के, बजरंग दल वालों ने शर्ट उतरवाई फिर बेल्ट से पीटा
पुलिस के अनुसार, मृतकों में रोहित साहू, संजू बर्मन, अवधेश, रोहिल शेख व जीतू मुड़िया और एक अन्य शामिल है।
इस हादसे में 29 यात्री घायल हुए है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए जबलपुर भेज दिया गया है। वहीं अन्य का डिंडोरी अस्पताल में इलाज जारी है।
और पढ़ें: बदमाशों ने चलते ट्रक को लूटा, ड्राइवर को बंधक बनाकर 1 करोड़ के मोबाइल उड़ाए
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें