मध्यप्रदेश: टीकमगढ़ में लड़की के साथ रेप के बाद की हत्या की कोशिश
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथित रूप से एक 15 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है।
मध्यप्रदेश:
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथित रूप से एक 15 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है, आरोपी लड़की को अगवा कर जिले के सतराई गांव के जगंलों से घिरी जगह में ले गया। जहां उसने लड़की का रेप कर उसके सर पर पत्थर से वार कर उसे जान से मारने की भी कोशिश की।
खड़कपुर के पुलिस अधिकक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 'आरोपी हरीम खुशवाहा (32) ने पीड़िता लड़की को अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की पर पत्थर से वार कर उसे जान से मारने की भी कोशिश की। लड़की गुरूवार सुबह गंभीर हालत में मिली।'
उन्होंने बताया कि 'पीड़िता लड़की का उसके कुछ रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। इसके बाद गुरूवार शाम लड़की खड़कपुर पुलिश स्टेशन शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, तभी आरोपी ने लड़की को बाइक पर लिफ्ट देने की पेशकश की। पर वह उसे पुलिस स्टेशन ले जाने की जगह पास के जंगल ले गया। जहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया।'
और पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, भारत ने भेजा न्योता
अधिकारियों ने बताया कि 'लड़की के बयान के आधार पर आरोपी हरीम पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर दिया है। जिसमें उसके ऊपर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और जान से मारने की कोशिश करने की धाराएं लगाई गई हैं।'
उन्होंने बताया कि 'लड़की का उत्तरप्रदेश के झांसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार